- Hindi News
- National
- DAINIK BHASKAR LIVE UPDATE, BREAKING NEWS, UP MP DELHI, BIHAR, 1 NOV UPDATE
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्टेशन पर मंगलवार को सुहेलदेव एक्सप्रेस के 2 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
राष्ट्रपति ने सामरिक बल कमान में तैनात सेना के मेजर को सेवा से बर्खास्त किया, सेंसेटिव जानकारी शेयर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामरिक बल कमान (SFC) में तैनात भारतीय सेना के एक मेजर को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उच्च स्तरीय जांच में मेजर को निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। सेना ने मार्च 2022 में मेजर की गतिविधियों की जांच शुरू की थी। मेजर सेंसेटिव जानकारी रखने और शेयर करने सहित संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप सही पाए गए। पढ़ें पूरी खबर…


























