- Hindi News
- International
- Dainik Bhaskar Breaking News And Top Stories. Follow US China Pakistan Russia Ukraine Sri Lanka Australia, International Latest News, Photos, Videos And Updates
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट पर रविवार को देश की अंतरिम सरकार के एडवाइजर आसिफ महमूद साजिब भुइयां के बैग से AK-47 राइफल की मैगजीन मिली। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जांच के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। आसिफ महमूद राजनयिक पासपोर्ट (नंबर डी00018185) पर इस्लामिक देशों के संगठन (OIC) की बैठक में भाग लेने के लिए मोरक्को के माराकेश जा रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आसिफ महमूद ढाका एयरपोर्ट पर आइडेंटिफिकेशन और सिक्योरिटी चेक के लिए नौवें बोर्डिंग ब्रिज पर थे। स्कैनिंग के दौरान उनके कैरी-ऑन हैंड बैगेज में मेटल का सामान डिटेक्ट हुआ। स्कैनर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने आसिफ महमूद से बैग ले लिया और मैगजीन को उनके बैग से बाहर निकाला गया।
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत अपने से सीनियर अधिकारियों को बुलाया। इसके बाद बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन जांच के बाद आसिफ महमूद को तुर्किये एयरलाइंस की फ्लाइट TK-713 में जाने की इजाजत दे दी गई। इस फ्लाइट ने सुबह 7:08 बजे उड़ान भरी थी।
आसिफ महमूद ने रविवार रात को फेसबुक पर एक पोस्ट में घटना पर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास व्यक्तिगत और पारिवारिक सुरक्षा के लिए लाइसेंसी बन्दूक है। सुबह पैकिंग करते समय, मैंने गलती से एक मैगजीन अपने बैग में छोड़ दी। जब स्कैनिंग के दौरान पता चला, तो मैंने अपना बैग तुरंत प्रोटोकॉल अधिकारी को सौंप दिया। यह पूरी तरह से अनजाने में हुआ था।’
आसिफ ने कहा, ‘मैं सिर्फ एक मैगजीन से क्या कर सकता था? अगर मेरा कोई बुरा इरादा होता, तो मैं राइफल घर पर नहीं छोड़ता।’ हालांकि, इस घटना को लेकर न तो चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस और न ही गृह मंत्रालय के एडवाइजर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने कोई बयान दिया है।





















