शराब पीने के बाद 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका बिलासपुर सिम्स में इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है।
.
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली।

महुआ शराब पीने से लोगों की मौत के बाद पब्लिक की भीड़ जमा हो गई।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय निवासी जैजै राम पटेल का कहना है कि, 7 से 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग सिम्स में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से उनकी मौत हुई है।
………………………….
शराब पीने से हुई मौत से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
शराब पीने से 2 दोस्तों की मौत..महुआ-अंग्रेजी मिक्स की:जांजगीर में 3 दोस्तों ने बनाया था प्लान; कॉल आने से एक की बची जान

जांजगीर-चांपा में शराब पीने के बाद दो दोस्तों की मौत हाे गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंग्रेजी शराब और महुआ शराब मिलाकर पी थी। लिहाजा जहरीली शराब से दोनों की मौत होने की आशंका जताई गई। मामला बलौदा थाना इलाके के बुडगहन का है। पढ़ें पूरी खबर



























