09:15 AM, 25-Oct-2025
Chhath Puja 2025 Date Time Puja Samagri LIVE: छठ पूजा सामग्री
- ठेकुआ – छठ व्रत का प्रमुख प्रसाद।
- फल – केला, नारियल, अमरूद, सेब, गन्ना आदि।
- सूप व दउरा – अर्घ्य देने और पूजा सामग्री रखने के लिए।
- दीपक (दीया) – सूर्य देव की आरती और अर्घ्य के समय जलाया जाता है।
- नारियल और कपूर – पूजन में आवश्यक माने जाते हैं।
- कच्चा चावल, गेहूं, गुड़, दूध व गंगाजल – अर्घ्य और प्रसाद के लिए।
- आम के पत्ते, फूल और लाल कपड़ा – पूजा सजावट और कलश के लिए।
08:57 AM, 25-Oct-2025
Chhath Puja 2025 History Live: छठ पूजा की शुरुआत कैसे हुई?
छठ महापर्व की उत्पत्ति रामायण काल से जुड़ी है। राम वनवास के बाद अयोध्या लौटे और पापों से मुक्ति पाने के लिए ऋषि-मुनियों की सलाह पर यज्ञ करने का संकल्प लिया। मुद्गल ऋषि के निर्देशानुसार माता सीता ने शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को सूर्य देव की पूजा की, और यही परंपरा छठ महापर्व के रूप में विकसित हुई।
महाभारत काल में भी छठ पर्व का महत्व था। पांडवों ने जब अपना सब कुछ जुए में हार दिया, तब द्रौपदी ने छठ व्रत किया और इसके फलस्वरूप उनके सभी संकट दूर हुए। इसके अलावा, सूर्यपुत्र कर्ण भी सूर्य देव के भक्त थे और उन्होंने सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर महान योद्धा बनने का आशीर्वाद पाया।
आज छठ महापर्व मुख्य रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन इसकी महिमा अब देश-विदेश के अन्य क्षेत्रों में भी श्रद्धा और भक्ति के साथ देखी जाती है।
Chhath Puja 2025: जानिए कैसे रामायण की सीता माता और महाभारत की कुंती से जुड़ा है छठ पर्व
08:45 AM, 25-Oct-2025
Chhath Puja Live Updates: आज नहाय-खाय पर करें छठी मैया की आरती
छठ मैया की आरती
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
ऊ जे नारियर जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
अमरुदवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
शरीफवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
ऊ जे सेववा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए।
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए॥जय॥
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय।
सभे फलवा जे फरेला खबद से, ओह पर सुगा मेड़राए॥जय॥
मारबो रे सुगवा धनुख से, सुगा गिरे मुरझाए।
ऊ जे सुगनी जे रोएली वियोग से, आदित होई ना सहाय॥जय॥
08:28 AM, 25-Oct-2025
Chhathi Maiya Kaun Hai: छठ मैया कौन हैं
पौराणिक कथाओं के अनुसार, छठी मैया ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और भगवान सूर्य की बहन मानी जाती हैं। उन्हें षष्ठी देवी के नाम से भी जाना जाता है। छठी मैया विशेष रूप से संतान सुख, परिवार में खुशहाली और समृद्धि प्रदान करने वाली देवी हैं। उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और व्रती अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद का अनुभव करते हैं। छठ महापर्व में श्रद्धालु उनकी आराधना करते हैं और विशेष तौर पर सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। छठ मैया की भक्ति में समर्पण, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है।
08:21 AM, 25-Oct-2025
Chhath Puja 2025 Calendar: छठ पूजा 2025 कैलेंडर

Chhath Puja 2025 Calendar
– फोटो : Amar Ujala
- छठ पूजा पहला दिन (नहाय खाय)- 25 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा दूसरा दिन (खरना)- 26 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य)- 27 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा चौथा दिन (उषा अर्घ्य)- 28 अक्टूबर 2025
08:15 AM, 25-Oct-2025
Chhath Surya Arghya On Nahay Khay 2025 LIVE: नहाए खाए में सूर्य को जल चढ़ाने की विधि
- नहाए-खाए के दिन सुबह उठकर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पूजा करें।
- तांबे के लोटे में जल डालें और उसमें फूल, अक्षत और गुड़ मिलाएं।
- जल अर्पित करते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें।
- सूर्य भगवान को प्रणाम करें।
- व्रत का संकल्प लें।
08:05 AM, 25-Oct-2025
Do These Things on Nahay Khay Chhath 2025 LIVE: नहाए-खाए के दिन करें ये काम
- नहाए-खाए के दिन गरीब और जरूरतमंदों को दान दें।
- जरूरतमंदों को भोजन कराना मां छठी का आशीर्वाद प्राप्त करने का उपाय है।
- गाय को रोटी या भोजन खिलाना पुण्य का कार्य माना जाता है।
- ये कार्य व्रती के लिए सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लाते हैं।
07:47 AM, 25-Oct-2025
Nahay Khay Puja Vidhi 2025 LIVE: नहाए-खाए के दिन कैसे करें पूजा?
- नहाए-खाए के दिन सुबह उठकर स्नान करें।
- स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।
- रसोई और बर्तन अच्छी तरह से साफ करें।
- शुद्ध बर्तनों में भोजन तैयार करें।
- भोजन बनने के बाद पहले भगवान को भोग लगाएं।
- व्रत करने वाला व्यक्ति भोजन ग्रहण करें।
- घर में बना भोजन सभी परिवार के सदस्यों के साथ बांटें।
- यह दिन श्रद्धा और पवित्रता का प्रतीक है।
07:33 AM, 25-Oct-2025
Chhath 2025 Nahay Khay LIVE: नहाए-खाए के दिन क्या बनाएं?
नहाए-खाए के दिन व्रती मुख्य रूप से अरवा का चावल, चने की दाल और घीया या कद्दू की सब्जी बनाते हैं। इसके अलावा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस दिन नोनी का साग, पकोड़े और कुट्टू के आटे की पूरी भी तैयार की जाती है। यह भोजन पूजा से पहले शुद्धता और श्रद्धा के साथ बनाया जाता है।
Saturday Bank Holiday: क्या आज शनिवार को बैंक बंद हैं या खुले हैं? चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की लिस्ट
07:18 AM, 25-Oct-2025
Chhath Puja 2025 Nahay Khay Wishes: नहाय-खाय की शुभकामनाएं
सूर्य देव आएं आपके द्वार
सुख और संपत्ति और खुशियां
आपको मिलें अपार
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
शुभ हो आपका छठ का त्योहार
नहाय खाय की हार्दिक शुभकामनाएं












![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)












