
धमाके से टूटे क्लब के शीशे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर- 26 चंडीगढ़ के क्लब के बाहर बम धमाका करने वाले और आरोपियों का पता लगाकर उनको पकड़ने के लिए पुलिस चंडीगढ़ के अलावा आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है। इसके चलते चंडीगढ़ पुलिस बम ब्लास्ट के आरोपियों का पीछा करती मोहाली तक भी गई।
मोहली में एयरपोर्ट रोड के पास बने एक मॉल और घर के बाहर लगे सीसीटीवी में दोनों आरोपी कैद हुए हैं। जिसके बाद आरोपी गायब हो गए। हालांकि अंधेरे और तेज रफ्तार बाइक के कारण बाइक के नंबर का कुछ पता नहीं चल पाया है। चंडीगढ़ के ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक सेल और थानों की पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए कड़ा प्रयास कर रही हैं।
मंगलवार देर रात तक टीमें मोहाली में आरोपियों की मूवमेंट को फॉलो करते हुए चंडीगढ़ से सेक्टर 47 रोड से होते हुए चंडीगढ़ के लाइट प्वाइंट्स और चौराहों के कैमरे खंगालते हुई मोहाली के रस्ते से होकर एयरपोर्ट रोड पर आइशर लाइट प्वाइंट तक गई। जहां तक आरोपी कैमरे में दिखाई दिए, आइशर लाइट प्वाइंट के पास लगे एक घर के बाहर कैमरे में आरोपी देखे गए, लेकिन इसके बाद वह मोहाली एयरपोर्ट चौक की तरफ भाग गए। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ था और वे शाल ओढ़े हुए थे और वह बहुत तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। जिसके चलते चंडीगढ़ से मोहाली एयरपोर्ट रोड तक उनकी बाइक का नंबर नोट नहीं हो पाया। आरोपियों ने चेहरे भी ढके हुए थे। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। इस रोड के साथ आसपास कई गांव हैं।
इस रोड से सीधे जाकर हाइवे से राइट होकर आने वाले टोल प्लाजा की भी सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, लेकिन उनमें भी पुलिस को कोई अभी कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी या तो एयरपोर्ट चौक से राइट होकर लांडरा रोड की तरफ फरार हुए हैं या फिर आसपास के गांव में घुस गए हैं। पुलिस लगातार कैमरे खंगालने में जुटी हुई है।



























