अहमदाबाद7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने बताया कि कार शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रही थी।
गुजरात के साबरकांठा में हिम्मतनगर हाईवे पर एक इनोवा कार की बुधवार सुबह ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कारसवार 7 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज हिम्मतनगर सिविक अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी 8 लोग अहमदाबाद के रहने वाले थे। वे शामलाजी से अहमदाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इस कार की ट्रक के पिछले हिस्से से टकर हुई।
हादसा इतना गंभीर था कि मृतकों के शव कार में ही फंसे रह गए। शवों को निकालने के लिए कार की बॉडी को गैस कटर से काटना पड़ा।
हादसे की 3 तस्वीरें…

हादसे के बाद कार के अगले हिस्से को गैस कटर से काटा गया, जिसके बाद शव निकाले गए।

गैस कटर से कार का अगला हिस्सा काटने के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

कार में 8 लोग सवार थे। इसमें से 7 लोगो की मौके पर मौत हुई है।
पुलिस बोली- कार तेज रफ्तार में थी DSP डीएसपी एके पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी जैसे ही हमें लगी, हम मौके पर पहुंचे। हमारे पहुंचने तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे में बचे एक शख्स की हालत गंभीर थी। कार को गैस कटर से काटने के बाद उसे हिम्मतनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
DSP पटेल ने बताया कि मरने वालों की पहचान धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और बर्थ के रूप में हुई है। अभी इनकी उम्र और बाकी डिटेल सामने नहीं है। वहीं, 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी का हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
यह खबर भी पढ़ें…
गुजरात में बस खाई में गिरी, 2 बच्चों की मौत, 65 यात्री सवार थे, कई घायल

बस के खाई में गिरने के बाद पास से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।
गुजरात के डांग जिले के सापूतारा घाट पर 7 जुलाई को 65 यात्रियों से भरी एक बस खाई में जा गिरी थी। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। घायलों को सापूतारा और डांग के अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…




























