{“_id”:”684f39ffbb6ae88e250c9629″,”slug”:”bullets-fired-in-varanasi-delhi-gangster-arrested-in-encounter-2025-06-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Encounter : वाराणसी में तड़तड़ाईं गोलियां, एनकाउंटर में दिल्ली का बदमाश गिरफ्तार, उसके दो साथी भी दबोचे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
प्राथमिक सूचना के अनुसार घायल बदमाश दिल्ली निवासी मोहम्मद सलीम है। वह उचक्कागिरी की कई घटनाओं को वाराणसी में अंजाम दे चुका है।
एनकाउंटर के बाद… – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दिल्ली का बदमाश उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक सूचना के अनुसार घायल बदमाश दिल्ली निवासी मोहम्मद सलीम है। वह उचक्कागिरी की कई घटनाओं को वाराणसी में अंजाम दे चुका है।
Trending Videos
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि जैतपुरा थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र द्वारा नक्खीघाट इलाके में कराई जा रही चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा करने पर सलीम ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सलीम के पैर में गोली लगी। सलीम के साथ उसके दो साथी सोनू और जसीम भी गिरफ्तार किए गए हैं।