- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इराक के कुर्दिस्तान एरिया में इजराइल के स्पाई एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर सोमवार (15 जनवरी) की देर रात बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने मोसाद का नाम लेते हुए बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में जासूसी केंद्रों और ईरानी विरोधी आतंकवादी समूहों को नष्ट करने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों दागी गई हैं। बयान में सीरिया में भी हमले की बात कही गई है। एपी के मुताबिक इराक में हुए हमले में 4 लोगों की मौत हुई है।
भुवनेश्वर में ATM लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, पांच बदमाश 6 लाख रुपए और एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक इंटरस्टेट ATM चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6 लाख 13 हजार रुपए और एक पिस्टल बरामद हुई है। बालासोर की SP सागरिका नाथ ने सोमवार को कहा कि 11 जनवरी को सोरो और खैरा थाना क्षेत्र में ATM चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे। दोनों जगहों से करीब 10 लाख रुपए की चोरी हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहे। भागने के दौरान बदमाशों ने मयूरभंज के खुटहा पुलिस स्टेशन के पास अपनी गाड़ी छोड़ दी थी। गाड़ी के नंबर और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पता चला कि घटना में छह लोग शामिल थे। इनमें से पांच आरोपियों को भुवनेश्वर में गिरफ्तार किया गया है। सभी बदमाश हरियाणा के नूंह और मेवात जिलों के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
हेमंत सोरेन ED की पूछताछ के लिए तैयार, जांच एजेंसी को 20 जनवरी को CM हाउस बुलाया

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ED की पूछताछ के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को ED के 8वें समन का जवाब भेजा। उन्होंने अपना बयान दर्ज कराने के लिए जांच एजेंसी के अधिकारियों को 20 जनवरी को CM हाउस बुलाया है।
दरअसल, शनिवार (13 जनवरी) को ED ने सोरेन को आठवां समन भेजा था। इसमें सोरेन से अब तक पूछताछ के लिए नहीं आने का कारण पूछा था। सोरेन को अपना जवाब देने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का समय दिया गया था। ED ने कहा था 20 जनवरी तक या तो वे खुद आएं या अधिकारियों को उनके पास आना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…


























