नई दिल्ली: दिल्ली की गफ्फार मार्केट में बीती रात 1 बजे के करीब भीषण आग लग लगी। दिल्ली फायर सर्विस मौके पर मौजूद है और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर ऑपरेशन में जुटी हैं।
आग बुझाने में आई समस्या
हालांकि बहुत छोटी गली होने के कारण बिल्डिंग में वेरीफाई सर्विस की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही थीं, जिसकी वजह से समस्या हुई। इसके बाद छोटे पाइप की मदद से अंदर पानी पहुंचाया गया।
पूरी प्लाजा में मोबाइल और बैटरी का स्टॉक रखा हुआ था। शुरुआत में आग काफी कम थी लेकिन धीरे-धीरे बैटरी ब्लास्ट होनी शुरू हो गई। आग पर काबू पा लिया गया है मगर अभी भी बिल्डिंग से धुंआ निकल रहा है।
डिफ्टी चीफ फायर ऑफिसर का सामने आया बयान
इस घटना में डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एम.के. चट्टोपाध्याय का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “जैसा कि आप देख सकते हैं, इमारत से अभी भी धुआं निकल रहा है। इमारत में हवा आने-जाने (वेंटिलेशन) की उचित व्यवस्था नहीं है। यहां सिर्फ एक सीढ़ी है और हर मंजिल पर लगभग 14-15 दुकानें हैं। हम आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी बहुत ज्यादा है। हमारे कर्मी इस काम में लगे हुए हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि लगभग दो से तीन घंटों में हम पूरा काम खत्म कर लेंगे। हमें रात 1:30 बजे कॉल मिली थी। इमारत में एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और तीन ऊपरी मंजिलें (G+3) हैं। बेसमेंट सुरक्षित है। आग ग्राउंड फ्लोर की एक या दो दुकानों में लगी और फिर ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। इमारत में मोबाइल एक्सेसरीज और क्रॉकरी की दुकानें थीं। अभी तक हमें किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। आग बुझने के बाद हम तलाशी अभियान चलाएंगे।”























