- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates; Maharashtra Jalna Accident 7 Killed | Delhi Mumbai News
12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मथुरा में पानी की एक बड़ी टंकी भरभराकर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू चल रहा है। जेसीबी मंगवाई गई है। सेना और NDRF भी पहुंच गई है।
एक परिवार के 4 घायलों समेत 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, रुक-रुक कर हो रही बारिश भी टंकी गिरने की एक वजह बताई जा रही है। मामला कृष्णा बिहार इलाके का है।
सीएम ने मामले की रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू के लिए JCB बुलाई गई है। सेना और NDRF की टीम भी पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें …
आज की अन्य बड़ी खबरें…
महाराष्ट्र में झरने में डूबने से 5 की मौत, महिला और 4 बच्चे शामिल

महाराष्ट्र में 5 लोगों की झरने में डूबने से रविवार (30 जून) को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे पुणे के लोनावाला इलाके में भुशी बांध के पास मौजूद झरने का है। रेस्क्यू टीम ने महिला (40) , 13 साल की एक लड़की और 4-6 साल की उम्र के तीन बच्चों के शव झरने से निकाले हैं।


























