24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने 16 जनवरी को FIR दर्ज की है। हाल ही में तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे ‘स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट’ गेमिंग ऐप को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं।
सचिन ने 15 जनवरी को सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा कि ये वीडियो नकली है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। उन्होंने अपने पोस्ट में भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग किया था।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
जम्मू-कश्मीर में ED ने टेरर फंडिंग मामले में 5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

ED ने जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग मामले में PMLA के तहत लगभग 5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। ED ने मोहम्मद अकबर भट, फातिमा शाह, अल्ताफ अहमद भट, काजी यासिर, सैयद खालिद गिलानी उर्फ खालिद अंद्राबी और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने बताया कि ये लोग पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए पाकिस्तान के कॉलेजों में एमबीबीएस और अन्य कोर्स में एडमिशन की व्यवस्था की थी। इसके लिए वे हर छात्र से लगभग 10-15 लाख रुपए लेते थे। फिर इन पैसों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ाने में करते थे।
एअर इंडिया-स्पाइसजेट पर 30-30 लाख का जुर्माना, ट्रेंड पायलट की ड्यूटी लगाने में लापरवाही का मामला

खराब मौसम में फ्लाइट लेट होने के मामले को लेकर DGCA ने एअर इंडिया और स्पाइसजेट पर 30-30 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। DGCA के मुताबिक, दोनों एयरलाइंस की तरफ से ट्रेंड पायलट की ड्यूटी लगाने में लापरवाही बरती गई, जिससे फ्लाइट्स लेट हुईं।
दरअसल, खराब मौसम में विमान ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षित पायलट की जरूरत होती है। उन्हें खास ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वह कम विजिबिलिटी में विमान का टेक ऑफ करा सके। DGCA की जांच में पता चला है कि खराब मौसम का अनुमान होने के बावजूद एअर इंडिया और स्पाइसजेट ने प्रशिक्षित पायलटों को विमान उड़ाने की जिम्मेदारी नहीं सौंपी।


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)







