
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
आज भारत रत्न व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। पटना और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी जिला के झंझारपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध चरम पर है और सरकार अपराधियों के साथ है। कानून-व्यवस्था की जगह आपराधिक अव्यवस्था पैदा कर दी गई है। तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा किअगर हमारी सरकार बनी तो कानून का राज होगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे कोई भी हो।


























