बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका मर्डर केस में पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में कारोबारी अशोक साव को गिरफ्तार किया है। उसपर गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पटना सिटी से गिरफ्तार शूटर विजय सहनी से पूछताछ के बाद पुलिस को अशोक साव के खिलाफ कई सबूत मिले थे। वह नालंदा का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी कर अशोक साव को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अशोक साव से पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
अशोक साव ने दी थी 10 लाख की सुपारी
पुलिस सूत्रों की मानें तो अशोक साव बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन लाइन में कारोबार करता था। इसी कारोबार को लेकर उसकी गोपाल खेमका से विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद उसने गोपाल खेमका की हत्या की साजिश रची। इसके बाद उसने गोपाल खेमका को मारने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी। प्रोफेसनल शूटर हायर किए। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिलवाया।
विकास के परिजनों ने कहा- वह निर्देश है
इधर, पटना पुलिस की एक टीम ने पहले ही विकास उर्फ राजा को एनकाउंटर में मार गिराया है। हालांकि, उसके परिजन उसे निर्दोष बता रहे हैं। उनका कहना है कि विकास चेन्नई में जॉब करता था। उसका इनसब से कोई लेना देना नहीं था। लेकिन, पुलिस ने उसे बलि का बकरा बना दिया। पुलिस की गोली का शिकार हुए विकास की मौत के बाद उसकी मां ने कहा कि विकास ने कुछ नहीं किया है। वह पूरी तरह निर्देश है। घटना के बाद विकास के घर में मातम पसरा है।