
Water
– फोटो : istock
विस्तार
जिन नदियों ने सूबे को पंजाब नाम दिया, उन्हीं नदियों का पानी अब जहरीला होता जा रहा है। पंज मतलब पांच और आब यानी पानी, लेकिन अब यह पानी लगातार प्रदूषित हो रहा रहा है। यह एक बड़ा चिंता का विषय है। इन दिनों चुनावी मौसम है। सभी सियासी दल प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं।
वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के वादे व दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों हवा, पानी व जमीन के संरक्षण को लेकर पार्टियों की क्या योजनाएं हैं, यह सब उनके एजेंडे से गायब है। एक तरफ जहां हर साल पराली के धुएं से पंजाब की ही नहीं, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली की हवा भी प्रदूषित हो रही है, जिसका असर लंबे समय तक बना रहता है।
वहीं, पंजाब की नदियों का पानी भी लगातार प्रदूषित हो रहा है। इसका एक बड़ा कारण औद्योगिक व म्युनिसिपल वेस्ट को माना जाता है। इसके अलावा खेतों में कीटनाशकों का बढ़ता प्रयोग भी पानी को खतरनाक रसायनों से दूषित कर रहा है।











![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











