सिडनी1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर मॉल के अंदर का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पुलिस हमले के शिकार लोगों को CPR देते दिख रही है।
ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को चाकूबाजी की घटना सामने आई। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 महीने के बच्चे समेत कई गंभीर रूप से घायल हो गए। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की फायरिंग में हमलावर भी मारा गया। घटना वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग मॉल की है।
असिस्टेंट कमिश्नर एंथनी कुक ने बताया, ‘संदिग्ध हमलावर मॉल में स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 10 मिनट (भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे) पर घुसा। इसके बाद वह कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर 3 बजकर 20 मिनट पर वापस आकर लोगों पर हमला कर दिया।’ इस दौरान लोगों ने गोलियों की आवाज भी सुनी।’
हमले की वजह साफ नहीं
सिडनी के पुलिस कमिश्नर एंथनी कुक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमलावर अकेले ही मॉल में घुसा था। उसके साथ कोई और व्यक्ति नहीं था। हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हमले की वजह के बारे में भी फिलहाल नहीं पता है। टीम जांच कर रही है।’
हमलावर की दो तस्वीरें…

हमलावर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसके हाथ में चाकू दिख रहा है।

एक महिला पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।
महिला पुलिस अफसर ने हमलावर को मार गिराया
हमले की जानकारी मिलते ही मॉल पहुंची पुलिस टीम में एक महिला अफसर भी थी। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें देखते ही हमलावर की तरफ इशारा किया। इसके बाद महिला अफसर चुपचाप हमलावर का पीछा करने लगी।
इसी दौरान हमलावर पीछे मुड़ा और उसने महिला पुलिस अफसर की तरफ चाकू तान दिया। महिला अफसर ने तुरंत गोली चला दी, जिससे हमलावर की मौत हो गई। घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ को बताया कि महिला पुलिस अफसर ने हमलावर पर 2 से 3 गोली चलाई थीं।

हमलावर को मारने वाली महिला पुलिस अफसर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
प्रधानमंत्री अल्बनीज ने घटना पर दुख जताया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को मामले की सूचना दी गई है। उन्होंने कहा, “हमले में कई लोग मारे गए हैं। उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम पुलिस और वहां मौजूद लोगों को मदद के लिए धन्यवाद कहते हैं।”
घटना से जुड़ी अन्य तस्वीरें…

तस्वीर सिडनी के उस मॉल की है, जहां हमला हुआ।

मॉल के अंदर हुई चाकूबाजी में घायल हुए शख्स की मदद करते अन्य लोग।

हमले के बाद मॉल में मौजूद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हमले के समय मॉल में कई बच्चे भी थे।

चाकूबाजी के खबर मिलते ही पुलिस ने मॉल को घेर लिया।

मॉल के बाहर मौजूद मेडिकल टीम और एंबुलेंस।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

लोगों को मॉल से बाहर ले जाते वक्त पुलिस ने उन्हें एस्कॉर्ट किया।
ऑस्ट्रेलिया में हिंसा से जुड़ी दूसरी घटनाएं
अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में आमतौर पर इतने बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं नहीं होती हैं। इससे पहले साल 2019 में डार्विन शहर में एक बंदूकधारी ने 4 लोगों की हत्या कर दी थी। 2017 में मेलबर्न शहर में एक ड्राइवर ने अपनी कार को फुटपाथ पर चढ़ा दिया था। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं सिडनी में साल 2014 में एक बंधूकधारी व्यक्ति ने 18 लोगों को कैफे में बंधक बना लिया था। 16 घंटे की मशक्कत के बाद बंधकों को छुड़ा लिया गया था। हालांकि, इस दौरान 2 बंधकों और बंधूकधारी की मौत हो गई थी।
मॉल में हुए हमलों से जुड़े अन्य मामले…
1. डेनमार्क के मॉल में फायरिंग
4 जून 2022 को डेनमार्क के कोपनहेगन शहर के एक शॉपिंग मॉल में फायरिंग हुई थी। फायरिंग में 3 लोग मारे गए थे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस मामले में 22 साल के एक डैनिश युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना था कि युवक मानसिक परेशानियों से जूझ रहा था।

फायरिंग के बाद मॉल में मौजूद लोग बाहर की तरफ भागे थे।
2. अमेरिका के मॉल में गोलीबारी
19 जुलाई 2022 को अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक मॉल में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी। 2 लोग घायल हुए थे। एक आर्म्ड सिविलियन ने हमलावर को मार गिराया था। फायरिंग की वजह के बारे में पता नहीं चल सका।

तस्वीर इंडियाना प्रांत के मॉल के बाहर की है। गोलीबारी के बाद लोग बाहर भागे थे। पुलिस ने छानबीन के लिए पूरा इलाका सील कर दिया था।
3. स्वीडन के शॉपिंग मॉल में फायरिंग
19 अगस्त 2022 को स्वीडन के माल्मो शहर के एक शॉपिंग मॉल में एक व्यक्ति ने अचानक फायरिंग कर दी थी। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 घायल हुए थे। हमलावर मॉल मे घुसा और अचानक गोलीबारी करने लगा। इससे मॉल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बताया था कि शूटर का आतंकवादियों से कोई कनेक्शन नहीं है।


















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








