
चंडीगढ़ में राॅक गार्डन की तोड़ने के विरोध में बनी ह्यूमन चेन।
– फोटो : फाइल
विस्तार
चंडीगढ़ में रॉक गार्डन के फेज-3 की दीवार तोड़ने का विरोध जारी है। इसे रॉक गार्डन की विरासत को खतरा बताया जा रहा है। शहर के कई लोग इसे 1989 के प्रशासन की कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं, जब प्रसिद्ध हास्य कलाकार जसपाल भट्टी और थिएटर आर्टिस्ट नीलम मान सिंह जैसी हस्तियों ने ह्यूमन चेन बनाकर रोका था। अब 36 साल बाद फिर प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने की तैयारी की जा रही है।
Trending Videos



























