![]()
पंजाब की पटियाला पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का पुराना फोन नंबर सक्रिय कर ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है।
.
वह खुद को सिसोदिया का पीए बताता था और नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों से पैसे मांगता था। पुलिस का कहना है कि यह एक बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह है। जल्दी ही अन्य आरोपी भी काबू किए जाएंगे।
कंपनी से मिली भुगत कर नंबर चालू करवाया
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मनीष सिसोदिया का पुराना बंद हुआ मोबाइल नंबर मोबाइल कंपनी में मिलीभगत कर दोबारा एक्टिवेट करवाया था। इसके बाद उसने अपना यह खेल शुरू किया था। अब पुलिस आरोपी को पकड़ पूछताछ कर रही है। साथ ही उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उसने कितने लोगों को ठगा है।
पहले सीबीआई अफसर बनकर करता था ठगी
पुलिस मुताबिक यह बहुत बड़ा साइबर फ्रॉड है। आरोपी पहले भी CBI अफसर बनकर ठगी कर चुका है। पुलिस मुताबिक आरोपी से किसी दूसरे केस में पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा हुआ है। हालांकि यह अपनी तरह का नया फ्रॉड है। इससे पहले मोहाली में कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी का पीए बनाकर ठगी का मामला सामने आया था। उस व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा था। वह लोगों को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगता था।

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)








