चंडीगढ़। शौर्य भट्टाचार्य ने पांच-अंडर 67 का स्कोर बनाकर बेंगलुरु में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाले दूसरे कोलार ओपन गोल्फ चैंपियनशिप अपनी बढ़त तीन शॉट तक पहुंचा दी। उनका दो राउंड का कुल स्कोर नौ-अंडर 135 है। दिल्ली के 23 वर्षीय शौर्य डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर दो बार के विजेता हैं और मौजूदा सत्र की रैंकिंग में 16 वें स्थान पर हैं। एक शॉट की बढ़त के साथ दिन की शुरुआत करते हुए लीडरबोर्ड पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
हैदराबाद के मोहम्मद अजहर (70-68), जिन्होंने दिन की शुरुआत संयुक्त पांचवें स्थान से की थी, छह-अंडर 138 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए। अजहर ने दूसरे राउंड में चार-अंडर 68 का स्कोर बनाया। वह शीर्ष पर चल रहे शौर्य के निकटतम प्रतिद्वंद्वी हैं।
ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा (69-72), चंडीगढ़ के अंगद चीमा (73-68) और बांग्लादेश के बादल हुसैन (69-72) तीन-अंडर 141 के समान स्कोर के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।
दूसरे राउंड के दौरान हवा तेज हो गई, जिससे खिलाड़ियों को लंबे कोर्स पर गेंद की नियंत्रित करनी पड़ी। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार (72-71) एक-अंडर 143 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त 11वें से संयुक्त 7 वें स्थान पर रहे।




















