ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किन किसानों को इस बार मिलेगी 20वीं किस्त और कौन रहेंगे वंचित, पैसे आने से पहले यहां जानें
जो भी किसान इस पीएम किसान योजना के लिए पात्र होता है वो इस योजना में आवेदन करके सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। जैसे, इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसमें 2 हजार रुपये मिलने हैं। तो चलिए जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है और आपको अगर इस योजना में आवेदन करना है तो आप कैसे कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
– फोटो : AdobeStock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त कब जारी होगी? इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में किस्त जारी होने की तारीख का एलान कर दिया जाएगा। वैसे कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त अगस्त में जारी हो सकती है।

3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
– फोटो : Adobe Stock
स्टेप 1
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें सिर्फ पात्र किसान ही इस योजना से जुड़ सकते हैं
- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होता है
- आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
– फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको ‘न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपके सामने एक नया पेज आएगा
- यहां पर आपको रूरल या अर्बन में किसी एक का चयन करना है
- अब आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी भरना है

5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?
– फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना राज्य चुनना होता है
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है
- अब जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे भरें और सत्यापित करें
- फिर आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं और अब फॉर्म को सबमिट कर दें
- इसके बाद आपका योजना में आवेदन हो जाता है






























