{“_id”:”685f029282674b75c80a7d06″,”slug”:”gold-chain-snatched-from-the-neck-of-a-person-taking-a-walk-chandigarh-news-c-16-pkl1043-747823-2025-06-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: सैर कर रहे व्यक्ति के गले से झपटी सोने की चेन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:14 AM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-49 में बाइक सवार दो युवक सैर कर रहे व्यक्ति की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-49 डी स्थित एसबीआई ऑफिसर सोसाइटी निवासी बिमलेंदु शेखर वत्न ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को वह घर से सैर के लिए निकले थे। सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह एडवोकेट सोसाइटी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवक आए और गले से दो तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपी वहां से सेक्टर 50 की तरफ भागे। पीड़ित बाइक का नंबर नहीं देख सके। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


























