- Hindi News
- National
- Delhi Rekha Gupta Cabinet Portfolios Allocation Update | Kapil Mishra Parvesh Verma
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। वे CM की रेस में सबसे आगे थे।
दिल्ली में भाजपा सरकार के शपथ के 4 घंटे के बाद ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। दैनिक भास्कर के सूत्रों के मुताबिक CM रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है।
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से हराने वाले प्रवेश वर्मा को डिप्टी CM बनाया गया है। उन्हें शिक्षा, परिवहन और PWD की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश CM की रेस में सबसे आगे चल रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में रोहिणी से चौथी बार जीते वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को विधानसभा स्पीकर और मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है।
दैनिक भास्कर को ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। विभागों के बंटवारे की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संभवत: नई सरकार इस पर एक-दो दिन में फैसला ले सकती है।
दिल्ली के 7 मंत्री और उनके विभागों की लिस्ट…







भाजपा ने क्षेत्र-समुदाय को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का बंटवारा किया भाजपा ने मंत्रिमंडल में सभी प्रमुख जाति-समुदायों के प्रतिनिधित्व को बैलेंस करने की कोशिश की है। भाजपा ने सिख, जाट, वैश्य, दलित और पूर्वांचल के नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इसके अलावा पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को मंत्री बनाया है।
- पार्टी ने राजौरी गार्डन से तीसरी बार विधायक बने मनजिंदर सिंह सिरसा को मंत्रिमंडल में शामिल किया है। सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं।
- BJP ने सिख बाहुल्य क्षेत्र राजौरी गार्डन, हरि नगर और जंगपुरा में जीत हासिल की है।
- इसके अलावा पार्टी ने दो पूर्वांचलियों कपिल मिश्रा और पंकज सिंह को भी मंत्री बनाया है।
- भाजपा ने जाट चेहरे प्रवेश वर्मा को भी मंत्री पद दिया है। उन्हें डिप्टी सीएम भी बनाया गया है।
- पार्टी ने दलित समुदाय से आने वाले रविंदर इंद्राज को भी मंत्री बनाया है।
- इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ पंजाबी नेता आशीष सूद को भी मंत्री पद दिया है।
—————————————
दिल्ली में नई सरकार से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं CM, बोलीं- शीशमहल में नहीं रहूंगी; प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बनाए गए

दिल्ली में आज से ‘रेखा सरकार’। शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता (50 साल) ने गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं।रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ें…
रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनीं, अब दिल्ली CM, महिला मुख्यमंत्री चुने जाने की 3 वजहें…

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM बनीं। दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। रेखा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की, दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं। 3 वजहें हैं, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री चुना गया। पूरी खबर पढ़ें…


























