डिंडीगुल49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोलकाता के बाद अब तमिलनाडु में एक और हेल्थ केयर कर्मी के साथ रेप का मामला सामने आया है। राज्य के डिंडीगुल स्थित थेनी की एक नर्सिंग स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों ने पीड़ित किडनैप किया था।
इसके बाद गैंगरेप किया। फिर उसे डिंडीगुल रेलवे स्टेशन के पास छोड़कर भाग गए। रेलवे स्टेशन पर घायल पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। पीड़ित को डिंडीगुल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिंडीगुल जिला एसपी प्रदीप ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।
कोलकाता में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर हुआ था। हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की बॉडी मिली थी। पुलिस ने 10 अगस्त को संजय रॉय नाम के एक सिविक वालंटियर को रेप-मर्डर के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह अभी CBI हिरासत में है।
घटना के विरोध में बंगाल सहित देशभर के जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 22 अगस्त को बंगाल छोड़कर सभी राज्यों में डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली थी।
बंगाल में जूनियर डॉक्टर्स 42 दिन हड़ताल के बाद 21 सितंबर को ड्यूटी पर लौटे थे। CBI ने 14 सितंबर को मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और थाने के एसएचओ अभिजीत मंडल को रेप-मर्डर केस में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया था।
कोलकाता के अलावा अगस्त में रेप के दो बड़े मामले
12-13 अगस्त: महाराष्ट्र के बदलापुर में स्कूल में दो बच्चियों का रेप, आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत

20 अगस्त को लोगों ने बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों किया। 10 घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में केजी की 3 और 4 साल की 2 बच्चियों का 12-13 अगस्त को स्कूल में स्वीपर ने यौन शोषण किया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद बदलापुर में 20 अगस्त को विरोध प्रदर्शन हुआ। लोगों ने स्टेशन पर नारेबाजी की। 10 घंटे से ज्यादा देर तक ट्रेनों की आवाजाही रुकी रही।
23 सितंबर को यौन शोषण के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई है। आरोपी ने पुलिस रिवॉल्वर छीनी और 3 राउंड फायरिंग की। इसमें एक अफसर भी घायल हो गया। पूरी खबर पढ़ें
26 अगस्त: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में ऑटो ड्राइवर ने नर्सिंग स्टूडेंट का रेप किया

ऑटो की ये तस्वीर CCTV फुटेज से ली गई हैं। पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर स्टूडेंट को जंगल की ओर लेकर जाते दिखा।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में 26 अगस्त को एक नर्सिंग कॉलेज की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया था। ऑटो ड्राइवर ने नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़ित को बेहोश किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित की उम्र 19 साल है। उसने होश आने के बाद अपनी बहन को फोन कर घटना के बारे में बताया। पूरी खबर पढ़ें…




























