
Surjeet Patar passed away
– फोटो : अमर उजाला
पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का निधन हो गया है। लुधियाना स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। रात को ठीक ठाक सोए थे, सुबह उठे ही नहीं। पूरे जीवन साहित्य को समर्पित रहे सुरजीत पातर का जन्म 14 जनवरी 1941 को जालंधर जिले के गांव पत्तड़ कलां में हुआ।
पदमश्री साहित्यकार सुरजीत पातर ने गांव के स्कूल में चौथी कक्षा तक की पढ़ाई की। इसके बाद दूसरे गांव खैरा माझा से हाईस्कूल तक की पढ़ाई की। जीएंडी से स्नातक के बाद पंजाब के नामवर कवि व साहित्यकार बने।






























