{“_id”:”68fbda46ae8e47174f0cf9b3″,”slug”:”9th-maa-bhagwati-jagran-today-at-shri-krishna-homes-society-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-853116-2025-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: श्री कृष्णा होम्स सोसाइटी में 9वां मां भगवती का जागरण आज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जीरकपुर। उत्तराखंड सनातन धर्म कीर्तन मंडली की ओर से श्री कृष्णा होम्स रेजिडेंट्स सोसाइटी में 25 अक्तूबर शनिवार को 9वां मां भगवती का जागरण करवाया जा रहा है। जागरण में ज्योति प्रचंड रात 9 बजे होगी। इसमें भंडारे का भी प्रबंध किया गया है। श्री कृष्णा होम्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने सभी श्रद्धालुओं से मां भगवती के जागरण में सम्मिलित होकर मां का आशीर्वाद लेने की अपील की है। यह आयोजन उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने वाली उत्तराखंड सनातन धर्म कीर्तन मंडली और पार्षद हरजीत सिंह मिंटा की ओर किया जा रहा है। मां भगवती के जागरण में वार्ड नंबर 14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी देते चौतर सिंह रावत ने बताया कि माता रानी का गुणगान उत्तराखंड सनातन धर्म कीर्तन मंडली की ओर से किया जाएगा।
























