36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

75 साल की स्कॉटिश दादी वीडियोगेमिंग सेंसेशन बनी चुकी हैं। वे ऑनलाइन फोर्टनाइट गेम खेलती हैं। इनका नाम कैथ बॉवी है। ग्रम्पीग्रैन1998 के नाम से एक यूट्यूब चैनल भी है। फोर्टलाइन काफी फेमस गेम है। इसमें 100 गेमर्स एक साथ ऑनलाइन खेल सकते हैं।
कैथ ने 2017 में अपने ग्रैंडसन को ये गेम खेलते हुए देखा था। उन्हें गेम पसंद आया तो उनके ग्रैंडसन ने उन्हें खेलना सिखा दिया। शुरुआत में वे अकेले खेलती थीं। करीब 3 साल बाद उन्होंने स्ट्रीमिंग शुरू की तो उनका ग्रैंडसन शॉक हो गया।
ऑनलाइन खेलते हुए एक सुपरस्टार गेमर SypherPK ने उन्हें देखा और साथ खेलने के लिए इंवाइट किया। इसके बाद कैथ बॉवी काफी फेमस हो गईं। दुनियाभर में उनके हजारों व्यूअर्स हैं। वे करीब 6 घंटे तक ऑनलाइन खेलती हैं। कैथ को यंग गेमर्स की टॉक्सिक लैंवेज पसंद नहीं थी इसलिए उन्होंने अधिक उम्र के गेमर्स की अपनी टीम बनाई।
गेम खेलते हुए वे ‘KILL’ की जगह ‘ELIMINATE’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं ताकि गेम वायलेंट न लगे।


























