अगर आपकी उम्र 40 पार होने जा रही है तो आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है. 40 की उम्र होने के बाद बढ़ती उम्र, पर्यावरण में बदलाव, शरीर में हार्मोन के बदलने से हमारी स्किन पर गलत असर पड़ता है. 40 की उम्र होने के बाद त्वचा पर कुछ लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं. इनमें चेहरे का लचीला होना, फाइन लाइंस और झुर्रियां, स्किन डिहाइड्रेशन, पिगमेंटेशन और स्किन टोन में असामान्य बदलाव, हार्मोन बदलने के वजह से स्किन सेंसिटिविटी हो जाना और त्वचा का पतला होना शामिल है.
अगर आपकी उम्र भी इसी पड़ाव पर है तो आपको भी एक्सपर्ट्स के दिए कुछ जरूरी स्किन केयर टिप्स जान लेने चाहिए. इससे आपकी स्किन जवां और चमकदार बनी रहेगी.
हाइड्रेशन
त्वचा में हाइड्रेशन की कमी 40 की उम्र के बाद होने वाली सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है, इसलिए आपको ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिनमें हाइड्रेशन भरपूर मात्रा में हो. और ऐसे भी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें जिनमें हाइलूरोनिक एसिड हो, जिससे आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेटेड रहें. साथ ही स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए सेरामाइड्स युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.
सनस्क्रीन
40 की उम्र के बाद सूर्य की किरणों से होने वाली पिगमेंटेशन, फाइन लाइंस, स्किन की टाइटनेस में कमी बहुत ज्यादा ही दिखाई देने लगती है, इसीलिए सनस्क्रीन आपकी त्वचा की देखरेख के लिए डेली रूटीन में शामिल होनी ही चाहिए. धूप हो या ना हो, लेकिन आपको इसका इस्तेमाल रोजाना करना चाहिए.
स्किन सीरम
अच्छे एंटीआऑक्सीडेंट सीरम जैसे हयालूरोनिक एसिड या विटामिन सी सीरम, कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए पेप्टाइड-बेस्ड क्रीम, रेटिनॉल या बाकुचिओल सीरम जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने और फाइन लाइंस को स्मूथ करता है.
आंखो के लिए क्रीम
आंखों के आसपास की त्वचा सबसे नाजुक और पतली होती है. आंखों के नीचे फाइन लाइंस, सूजन, डार्क सर्कल, क्रो फीट मतलब आंखों के आस-पास पड़ने वाली झुर्रियां हो जाती हैं. फाइन लाइंस को कम करने और कोलेजन को बढ़ाने के लिए पेप्टाइड्स और विटामिन सी वाली आई क्रीम का यूज करना चाहिए.
गर्दन का ध्यान रखें
जब भी स्किन केयर की बात आती है तो अक्सर हम अपनी गर्दन के हिस्से पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. जबकि ऐसा करना ही नुकसान दे जाता है. ध्यान न रखने की वजह से गर्दन की त्वचा खराब होने लगती है. इसलिए गर्दन पर भी सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए.
हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी
अगर आप अपनी स्किन को हमेशा जवां और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी लाइफस्टाइल को भी हेल्दी रखिए. इसके लिए हर रात में 7-8 घंटे सोना जरूरी है. ओमेगा -3, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बैलेंस खाना खाना चाहिए. तनाव को दूर भगाने वाली मेडिटेशन, एक्सरसाइज या योग करना चाहिए.
इसके साथ ही खूब पानी भी पीना चाहिए. बाहर का जंक फूड खाने से बचाव करना चाहिए. ज्यादा तेल वाली चीजों से भी दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए. इन सब चीजों का स्किन पर बुरा असर पड़ता है.






















