{“_id”:”6849e77bd496cc80cd09a312″,”slug”:”1460-lakh-rupees-cheated-in-the-name-of-investment-chandigarh-news-c-16-pkl1043-734388-2025-06-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: निवेश के नाम पर 14.60 लाख रुपये ठगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडीगढ़। साइबर पुलिस ने निवेश के नाम पर 14.60 लाख की ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-41 के रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत मेंं बताया था कि उनका 13 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने कहा कि अगर वह लाखों रुपये का निवेश करते हैं तो अच्छा मुनाफा होगा। उन्होंने 14.60 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद व्यक्ति ने बात करनी बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।