
Makhana Kheer
19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है।आज राखी बांधने के बाद आप अपने भाई को मीठे में मखाने की शुगर फ्री खीर खिलाएं। वैसे आमतौर पर लोग अपने घरों में चावल की खीर बनाते हैं लेकिन आज आप अपने भाई के लिए खासतौर पर मखाने की खीर बना सकती हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार मखाना खाने से सेहत भी बेहतरीन होती है और इसका फायदा बड़ों से लेकर बच्चों यानी की हर किसी को होती है।मखाने खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है तो वहीं दूसरी ओर वजन और स्ट्रेस भी कम होता है। ऊपर से ये खीर शुगर फ्री है तो इसका सेवन शुगर के मरीज भी कर सकते हैं।चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मखाने की खीर?
मखाने की खीर बनाने के लिए सामग्री
एक कप मखाना , 2 चम्मच घी, थोड़ा सा इलाइची पाउडर, आधा लीटर दूध, खुजूर और किशमिश , बादाम, पिस्ता, काजू टुकड़ों में कटा हुआ
ऐसे बनाएं मखाने की खीर:
पहला स्टेप: मखाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले रात में खजूर और किशमिश को भिगो दें।सुबह के समय पैन में थोड़ा सा घी डालकर मखानों को ब्राउन होने तक अच्छी तरह से भून लें।
दूसरा स्टेप: अब एक दूसरे गहरे बर्तन में दूध गर्म कर लें। जब दूध गर्म हो जाए तब उस्मने भूनें हुए मखाने को डालें। जंब तक दूध में मखाने पक रहे हैं तब तक आप खजूर और किशमिश को पानी में से निकालकर मिक्सर जार में डालें और उसमें आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह से ग्राइंडर कर दें।
तीसरा स्टेप: कुछ समय बाद आप देखेंगे मखाने दूध में मिल गए हैं।अगर मखाने दूध में अच्छी तरह से नहीं मिले हैं तो आप उन्हें करछुल की मदद से अच्छी तरह से मैश भी कर सकते हैं। इसके बाद आप इसमें खुजर और किशमिश का पेस्ट डालें और खीर को अच्छी तरह से चलाएं।
चौथा स्टेप: अब आखिरी स्टेप में सभी ड्राई फूट्स को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसे गाढ़ा होने तक लगतार चलाएं। इसके बाद इलायची पाउडर डालें। आपकी खीर तैयार है इसे गरमगरम अपने घर वालों को परोसें।
Latest Lifestyle News

















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)









