पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लुधियाना पूर्वी में इस बार भी मुकाबला दिलचस्प रहने के आसार हैं।
आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, कांग्रेस के पूर्व विधायक संजीव तलवाड़ और शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों प्रमुख दावेदारों के रूप में मैदान में हैं। प्रवासी मतदाताओं की बड़ी संख्या के कारण भाजपा भी यहां मजबूत दावेदार मानी जा रही है। अकाली दल और भाजपा का गठबंधन हुआ तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है जबकि अलग-अलग चुनाव लड़ने पर मुकाबला चतुष्कोणीय होने के आसार हैं।






















