• Latest
  • Trending
  • All
संघ के 100 साल: जब जिन्ना के हत्यारे दोस्त के बदले पाक से छुड़ाए गए 20 स्वयंसेवक – md ali jinnah friend india pakistan 1947 20 rss members freed pakistan Sangh 100 year story ntcppl

संघ के 100 साल: जब जिन्ना के हत्यारे दोस्त के बदले पाक से छुड़ाए गए 20 स्वयंसेवक – md ali jinnah friend india pakistan 1947 20 rss members freed pakistan Sangh 100 year story ntcppl

10 months ago
Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

4 hours ago
Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

4 hours ago
America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

4 hours ago
Tesla’s solar roof is dead — here’s what went wrong

Tesla’s solar roof is dead — here’s what went wrong

4 hours ago
HT City Delhi Junction: Catch It Live on August 22, 2026 in Delhi, Noida and Gurugram

HT City Delhi Junction: Catch It Live on August 22, 2026 in Delhi, Noida and Gurugram

5 hours ago
UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

6 hours ago
‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

6 hours ago
India rules out sugar import from Pakistan despite duty-free window

India rules out sugar import from Pakistan despite duty-free window

7 hours ago
Dumper Came To Fill Nashik Potholes, Fell Into One Itself; Road Quality Under Scanner

Dumper Came To Fill Nashik Potholes, Fell Into One Itself; Road Quality Under Scanner

7 hours ago
गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 

गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 

7 hours ago
Tata Mutual Fund lifts curbs on investment in gold ETFs

Tata Mutual Fund lifts curbs on investment in gold ETFs

9 hours ago
मिलावट से पाएं छुटकारा, घर पर झटपट बनाएं ताजा कश्‍मीरी लाल मिर्च

मिलावट से पाएं छुटकारा, घर पर झटपट बनाएं ताजा कश्‍मीरी लाल मिर्च

10 hours ago
Friday, August 21, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

संघ के 100 साल: जब जिन्ना के हत्यारे दोस्त के बदले पाक से छुड़ाए गए 20 स्वयंसेवक – md ali jinnah friend india pakistan 1947 20 rss members freed pakistan Sangh 100 year story ntcppl

by India News Online Team
November 7, 2025
in Hindi News
0
संघ के 100 साल: जब जिन्ना के हत्यारे दोस्त के बदले पाक से छुड़ाए गए 20 स्वयंसेवक – md ali jinnah friend india pakistan 1947 20 rss members freed pakistan Sangh 100 year story ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और सरदार वल्लभ भाई पटेल के रिश्तों को लेकर तमाम व्याख्याएं होती रही हैं. ये सच है कि उन्होंने ही संघ पर प्रतिबंध लगाया था पर ये भी सच है कि वो संघ की काफी तारीफ भी करते थे. संघ में उनके तार गुरु गोलवलकर से ही सबसे ज्यादा जुड़े थे. लेकिन बंटवारे के दौरान एक ऐसा वाकया आया कि गुरु गोलवलकर के साथ मिलकर सरदार पटेल ने आजाद भारत में कैदियों की शायद सबसे पहली अदला-बदली करवाई.

बंटवारे के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों जगह कत्लेआम मचा हुआ था. सिंध और पश्चिमी पंजाब पहुंचते ही मुस्लिमों के समूहों ने अपने स्थानीय रिश्तेदारों की मदद से वहां हिंदुओं का कत्लेआम शुरू कर दिया, घरों पर कब्जा करना भी. उनका बदला लेने के लिए भारत के कुछ इलाकों में भी ऐसा ही कत्लेआम शुरू हो गया.

जब सारे अल्पसंख्यकों के स्थानांतरण की बात हुई, तो नेहरू और जिन्ना दोनों ने ही इस विचार को खारिज कर दिया और वायदा किया कि हम अपने-अपने अल्पसंख्यकों पर आंच नहीं आने देंगे. माहौल खराब देखकर उन दिनों लाहौर में पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार प्राण ने अपने परिवार को इंदौर में रिश्तेदार के यहां छोड़ा और वापस आए तो उनका पूरा घर जलता हुआ मिला. उन्होंने कभी पाकिस्तान ना जाने की कसम खा ली और निभाई भी.

सम्बंधित ख़बरें

आडवाणी बना रहे थे कराची में बम?

1 फरवरी 2022 को पाकिस्तान के अखबारों में एक खबर छपी कि 10 सितम्बर 1947 का शिकारपुर (कराची) बम कांड केस फिर से खोला जाएगा. इन खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के होम डिपार्टमेंट और हाईकोर्ट में उस केस की फाइल के मुताबिक, 10 सितम्बर को दोपहर 3 बजे, कराची की शिकारपुर कॉलोनी में आरबी तोताराम के मकान में एक विस्फोट हुआ था. रंगा हरि अपनी किताब ‘द इनकम्पेरेबल गुरु गोलवलकर’ में इसे संघ कार्यालय बताते हैं. पाकिस्तानी अखबारों ने 2022 में छापा कि पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक लाल कृष्ण आडवानी और संघ के कुछ स्वयंसेवक उस घर की पहली मंजिल पर बम बना रहे थे. बम फट गया और 1 व्यक्ति की मौत हो गई. कराची की पुलिस ने उस घर में RSS से जुड़ा साहित्य बरामद होने की बात अपनी रिपोर्ट में लिखी थी.

पाकिस्तान की सरकार ने इसे जिन्ना और पीएम लियाकत अली खान की हत्या की साजिश करार दिया. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 दिन बाद एक ट्रिब्यूनल गठित हुआ और 1 साल बाद उसने दो अभियुक्तों खानचंद गोपाल दास और नंद बदलानी को सजा सुनाई लेकिन लाल कृष्ण आडवाणी आदि का केस ही पेंडिग में चला गया था.
 
‘डॉन’ ने गांधी और RSS को भी जोड़ दिया बम कांड से

गुरु गोलवलकर की आत्मकथा ‘श्री गुरुजी: पायनियर ऑफ ए न्यू इरा’ में लेखक सीपी भिषिकर लिखते हैं कि कराची में 9-10 सितम्बर की रात हुए बम विस्फोट के बाद से ही सरकार संघ के लोगों को निशाने पर लेने लगी. कराची पुलिस ने कराची के संघचालक बैरिस्टर खानचंद को 19 अन्य स्वयंसेवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया. गुरु गोलवलकर को जैसे ही ये सूचना मिली, वो विचलित हो गए. वे हर कीमत पर एक-एक स्वयंसेवक को बचाना चाहते थे. लेकिन उससे पहले ही गांधीजी का दिल्ली की भंगी कॉलोनी (अब वाल्मीकि बस्ती) में चल रही संघ की शाखा देखने की योजना बन गई.

कराची में स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी की खबर से गोलवरकर काफी नाराज हुए. (Photo: AI generated)

वो 12 सितम्बर को उस शाखा में आए. गुरु गोलवलकर खुद वहां मौजूद थे. अगले दिन पाकिस्तान के बड़े अखबार ‘डॉन’ ने बम विस्फोट और गांधीजी की संघ की शाखा में जाने की फोटो लगाकर एक बड़ी खबर छापी ‘कराची का ये बम विस्फोट भारत द्वारा पाकिस्तान को नष्ट करने की साजिश है, गांधीजी ने संघ की शाखा में स्वयंसेवकों से कहा है कि पाकिस्तान अगर अपनी नीति में बदलाव नहीं करता तो भारत से युद्ध तय है’.
 
विभाजन की नाराजगी गुरु गोलवलकर ने कांग्रेस अध्यक्ष पर उतारी

उससे पहले 5 से 8 अगस्त 1947 के बीच गुरु गोलवलकर सिंध के दौरे पर थे. वे उन लोगों का हौसला बढ़ा रहे थे, जो भारत आना चाहते थे. उनके लिए भारत में क्या-क्या इंतजाम हैं और कहां किससे सम्पर्क करना है, अपने कार्यकर्ता कहां हैं, सरकार कहां और क्या मदद कर सकती है, ये सब बता रहे थे. इस दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष आचार्य जेबी कृपलानी भी कराची में ही थे. कृपलानी को जब ये पता चला कि गुरु गोलवलकर भी उसी शहर में हैं, तो उन्होंने मिलने की इच्छा जाहिर की. ये इच्छा उन्होंने अपने दोस्त बैरिस्टर खानचंद से जाहिर की. गुरु गोलवलकर कांग्रेस के विभाजन स्वीकार करने के फैसले से बेहद नाराज थे, कराची में लोगों की तकलीफें सुनकर उनका ये गुस्सा और भी बढ़ गया था. जब खानचंद ने उनको पूछा तो बड़े ही तीखे अंदाज में उन्होंने जवाब दिया, “अब मिलने का क्या मतलब है?” उसके बाद किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उनसे कुछ पूछ सके. फिर वहां से वो श्रीनगर गए औऱ आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मंदिर में दर्शन किए. वहां से दिल्ली लौटकर नेहरू और पटेल को सिंध और कश्मीर के हालात से अवगत करवाया.

RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी 

लेकिन 1 महीने बाद ही इतनी बड़ी परेशानी आ गई. कराची में संघचालक के साथ 19 स्वयंसेवक और भी गिरफ्तार कर लिए गए थे. उनको बड़ी तेजी से ट्रिब्यूनल बनाकर उम्र कैद जैसी सजाएं भी दे दी गई थीं. गुरुजी फिर सरदार पटेल से मिले. गृहमंत्रालय के बाकी अधिकारी भी तब तक विभाजन के समय होने वाले रेस्क्यू ऑपरेशंस में संघ की भूमिका के प्रशंसक हो चुके थे. गुरु गोलवलकर ने रास्ता सुझाया कि अगर भारत अपने यहां से उनके कुछ राजनैतिक कैदियों को छोड़ने के लिए राजी हो तो बदले में वो भी शायद हमारे कैदी छोड़ने के लिए तैयार हो जाएं. सरदार पटेल और उनके अधिकारी इस बात पर तैयार हो गए. पाकिस्तान भी राजी हो गया और तय हुआ कि ये अदला बदली फिरोजपुर में होगी.

जिन्ना के दोस्त ने पड़ोसी डॉक्टर को गोली मार दी थी

जब भारत ने जांच की तो पता चला कि भारत की जेलों में एक ही पाकिस्तानी राजनैतिक कैदी है, जिन्ना के करीबी दोस्त डॉ अब्दुल कुरैशी, जिसे दिल्ली में अपने पड़ोसी और बड़े सर्जन डॉ एनसी जोशी की हत्या के आरोप में फांसी की सजा हुई थी. उनको जिन्ना का करीबी दोस्त माना जाता था. दंगों के दौरान मौका देखकर उन्होंने ड़ॉक्टर जोशी को अपनी राइफल से गोली मार दी थी. बीबीसी जैसे कुछ अखबारों ने ये भी आरोप लगाए थे कि 6 हिंदू-सिखों की गवाही पर फांसी दे दी गई, जबकि मुस्लिम गवाहों की गवाही नहीं मानी गई, जज भी हिंदू था. अब पाकिस्तान उसे किसी भी कीमत पर दिल्ली जेल से छुड़वाना चाहता था. पाकिस्तान के अधिकारियों को भारत का प्रस्ताव सही मौका लगा. उन्होंने फौरन हां कर दिया और कैदियों की अदला बदली की तैयारियां शुरू हो गईं.

इधर गुरु गोलवलकर ने खुद फिरोजपुर जाकर अपने स्वयंसेवकों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली थी. दिलचस्प बात है कि भिषिकर ने कहीं भी इस केस में कराची के स्वयंसेवक लाल कृष्ण आडवाणी के शामिल होने की बात नहीं लिखी. लेकिन ये जरूर लिखा है कि आडवाणी गुरूजी के साथ फिरोजपुर जाने के लिए तैयार थे. लेकिन पाकिस्तान ने अचानक ये कहकर झटका दे दिया कि एक कैदी के बदले वो बस एक ही कैदी छोड़ेगा, बाकी 19 को जेल में ही रखेगा. सारे परिवारों को वापस लौटना पड़ा और इस तरह एक महीना और निकल गया.

गुरुजी को पाक की इस हरकत से झटका सा लगा. अचानक उनके दिमाग में आइडिया आया और उन्होंने अपने सचिव डॉ अबाजी थट्टे को कहा कि, “फौरन काका साहेब गाडगिल (केन्द्रीय मंत्री एनवी गाडगिल) को फोन पर लो, मुझे उनसे बात करनी है”. सरदार पटेल दिल्ली में नहीं थे, सो काका साहेब गाडगिल ही उनकी गैर मौजूदगी में कार्यभार संभाल रहे थे. रंगा हरि लिखते हैं, गुरुजी ने उनको सुझाव दिया कि, “पाकिस्तान से केस के आधार पर अदला बदली की बातचीत की जाए ना कि कैदियों की गिनती के आधार पर”. सीपी भिषिकर लिखते हैं, “गुरुजी ने ये भी कहा कि, या तो सभी 20 स्वयंसेवक रिहा करे पाकिस्तान, नहीं तो कोई अदला-बदली नहीं होगी”.

आइडिया काम कर गया. जिन्ना की नाराजगी कोई मोल नहीं ले सकता था, जिन्ना को अपने उस करीबी की रिहाई की ये इकलौती किरण दिखी थी, वो इसे जाया नहीं करना चाहता था. पाकिस्तान को भारत की शर्त माननी पड़ी और इस तरह से जिन्ना के दोस्त के बदले सारे 20 स्वयंसेवक बचा लिए गए. आडवाणी जी ने भी इस घटना को अपनी जीवनी में लिखते हुए गुरु गोलवलकर की इन शब्दों के साथ तारीफ की है कि, ‘गुरुजी की योजना और उनका दृढ़ निश्चय, मेरे मन पर अमिट छाप छोड़ गया.’

पिछली कहानी: RSS पर बैन, पटेल का गुरुजी को कांग्रेस में विलय का ऑफर और प्रतिबंध हटने की कहानी 

—- समाप्त —-

Source link

Tags: AlifreedfriendIndiaJinnahMembersntcpplPakistanRSSSanghStoryYearकगएछडएजननजबदसतपकबदलससघसलसवयसवकहतयर
Share197Tweet123Send

Related Posts

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे
Hindi News

UN में चीफ गुटेरेस की जगह किसे मिलेगी:आज दूसरे दौर की वोटिंग, रेस में 8 दावेदार, कोस्टा रिका की ग्रिन्सपैन सबसे आगे

August 21, 2026
‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Hindi News

‘इमरान खान को नहीं पता अगस्त है या जून-जुलाई’, बोलते-बोलते रो पड़ीं उज्मा, शरीफ सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

August 21, 2026
गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 
Hindi News

गोली जैसी रफ्तार, दीवार से टक्कर और फिर धड़ाम, ओलंपिक में रोबोट का बुरा हाल – humanoid robot Olympics China viral video ttecr 

August 21, 2026
मिलावट से पाएं छुटकारा, घर पर झटपट बनाएं ताजा कश्‍मीरी लाल मिर्च
Hindi News

मिलावट से पाएं छुटकारा, घर पर झटपट बनाएं ताजा कश्‍मीरी लाल मिर्च

August 21, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
लुधियाना बना भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का केंद्र:साढ़े चार साल से विजिलेंस के रडार पर, पूर्व मंत्री तक नपे – Ludhiana Becomes Epicenter Of Anti-corruption Campaign On Vigilance Radar For Four And Half Years

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

COVID-19: Delhi govt-run medical colleges to re-open; students to join in phased manner

0
WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

WhatsApp updates terms of service, privacy policy for user data processing and Facebook integration- The New Indian Express

0
Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees

August 21, 2026
Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity

August 21, 2026
America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go

August 21, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Marijne questions back-to-back games, Ehren disagrees
  • Maharashtra: Finance portfolio snub, internal rift test NCP’s unity
  • America’s Lake Powell reaches record low, experts warn against propping; Utah Governor says it’s not time to let the lake go
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.