
सैन फांसिस्को में भक्तों ने लगाया नारा
इस समय हर तरफ सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वह नाम किसका है आप सभी को पता ही होगा। चारों तरफ लोग राम मंदिर की चर्चा कर रहे हैं और सभी के जुबान पर सिर्फ और सिर्फ भगवान राम का नाम है। हर कोई रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पूरे भारत में राम नाम की गूंज मच रही है। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि यह माहौल सिर्फ भारत में ही है तो आप गलत हैं। अमेरिका में भी ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। सैन फ्रांसिस्को से जो वीडियो सामने आया है वो आपका दिल जीत लेगा।
वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
सैन फ्रांसिस्को में भी भगवान राम के भक्त उनकी भक्ति में डूबे हुए हैं। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें भक्त अपनी भक्ति दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। कहीं लोग भगवान राम के नाम का नारा लगा रहे हैं तो कहीं लोग कार की लाइट जलाकर भगवान राम का भजन गा रहे हैं। इसी वीडियो में भक्त मथुरा का भी जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोग कहते हैं, ‘गोपाला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।’
यहां देखें वीडियो
यह कोई पहला वीडियो नहीं है जो अमेरिका से सामने आया है। कुछ दिनों पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था जो वाशिंगटन डीसी का था। उस वीडियो में करीब 200 टेस्ला कार के मालिकों ने अपनी गाड़ी की लाइट से ‘RAM’ नाम को हाइलाइट किया था। इस दौरान वहां आदिपुरुष फिल्म का गाना ‘जय श्रीराम’ को बजते हुए सुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
राम के प्रति ऐसी भक्ति देख हाथ जोड़ लेंगे आप, पैर नहीं बल्कि हाथों के बल चलकर पहुंचा अयोध्या, Video हुआ वायरल
ट्रेन में गूंजा ‘राम’ नाम का नारा, मस्ती में झूमते हुए लोगों का Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल










![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)











