• Latest
  • Trending
  • All
भारत छोड़ो आंदोलन में जिस स्वयंसेवक को मिली थी फांसी की सजा, उसी ने खड़ा किया वनवासी कल्याण आश्रम – quit India movement rss member death penalty vanvasi kalyan ashram rss 100 years ntcppl

भारत छोड़ो आंदोलन में जिस स्वयंसेवक को मिली थी फांसी की सजा, उसी ने खड़ा किया वनवासी कल्याण आश्रम – quit India movement rss member death penalty vanvasi kalyan ashram rss 100 years ntcppl

6 months ago
Karnal/ Rohtak: Strike by sanitation workers’ leaves cities choked with garbage

Karnal/ Rohtak: Strike by sanitation workers’ leaves cities choked with garbage

2 hours ago
Chandigarh: IDFC fraud Case transferred to CBI

Chandigarh: IDFC fraud Case transferred to CBI

3 hours ago
Telangana BIE re-releases admission schedule; classes for Inter first year to begin from June 1

Telangana BIE re-releases admission schedule; classes for Inter first year to begin from June 1

8 hours ago
U.S.-Iran ceasefire on ‘life support’, says Trump

U.S.-Iran ceasefire on ‘life support’, says Trump

10 hours ago
HC directs removal of ‘Lawrence’, ‘Punjab’ from title of ZEE5’s docu-series

HC directs removal of ‘Lawrence’, ‘Punjab’ from title of ZEE5’s docu-series

11 hours ago
Revanth Reddy Hits Back At PM Modi Over Remarks On Congress, Calls BJP ‘British Janata Party’ | Politics News

Revanth Reddy Hits Back At PM Modi Over Remarks On Congress, Calls BJP ‘British Janata Party’ | Politics News

11 hours ago
Trump Says Iran Ceasefire Deal On ‘Life Support’, Says New Truce Proposal Was A ‘Piece Of Garbage’ | World News

Trump Says Iran Ceasefire Deal On ‘Life Support’, Says New Truce Proposal Was A ‘Piece Of Garbage’ | World News

12 hours ago
AI Job Growth Soars In India: IT Industry Transformation

AI Job Growth Soars In India: IT Industry Transformation

12 hours ago
Real time asset tracking tech Trackerwave eyes deeper play in government hospital segment

Real time asset tracking tech Trackerwave eyes deeper play in government hospital segment

13 hours ago
‘Completely Destroyed Trinamool’: TMC Leaders Turn Fire On I-PAC After Bengal Poll Rout | India News

‘Completely Destroyed Trinamool’: TMC Leaders Turn Fire On I-PAC After Bengal Poll Rout | India News

14 hours ago
Gang Shooter Killed In Gurugram Encounter: Police Investigation

Gang Shooter Killed In Gurugram Encounter: Police Investigation

14 hours ago
Pakistani, Canadian men arrested in New York State with 89 guns they were trying to smuggle to Canada

Pakistani, Canadian men arrested in New York State with 89 guns they were trying to smuggle to Canada

15 hours ago
Tuesday, May 12, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    New Song 2026 | New Hindi Song | Dheere Dheere | Ranveer Singh,Sara Arjun | Romantic Song | New Song

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Romantic Love Songs | Bollywood Evergreen Love Hits | Old Hindi Songs Jukebox

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    90’s Blockbuster Songs | 90’s Evergreen Songs | Hindi Superhits Bollywood Songs | Hindi Songs

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    Teri Yaadon Ki Chadar Odhe (Official Video ) (Dil Ne Tera Naam Liya) || Romantic Bollywood Hits Song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंस्टाग्राम वाली बीबी😃90’S Old Hindi Songs🤣90s Love Song😍Udit Narayan,Alka Yagnik,Kumar Sanu song

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

    इंसानियत 😃90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

भारत छोड़ो आंदोलन में जिस स्वयंसेवक को मिली थी फांसी की सजा, उसी ने खड़ा किया वनवासी कल्याण आश्रम – quit India movement rss member death penalty vanvasi kalyan ashram rss 100 years ntcppl

by India News Online Team
November 13, 2025
in Hindi News
0
भारत छोड़ो आंदोलन में जिस स्वयंसेवक को मिली थी फांसी की सजा, उसी ने खड़ा किया वनवासी कल्याण आश्रम – quit India movement rss member death penalty vanvasi kalyan ashram rss 100 years ntcppl
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के बीच जब भी नागपुर के पास रामटेक की चर्चा होती है, तो उसे दूसरे सरसंघचालक गुरु गोलवलकर की जन्मस्थली के तौर पर जाना जाता है. लेकिन रामटेक की एक घटना संघ के इतिहास में बहुत ही दिलचस्प है. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान एक संघ स्वयंसेवक ने तहसील कार्यालय पर लहरा रहा यूनियन जैक यानी ब्रिटिश सरकार का झंडा उतार फेंका था. जिसके चलते उसे फांसी की सजा सुना दी गई थी. किस्मत से उस सजा से बचे तो सारा जीवन आदिवासियों के कल्याण में लगा दिया और उन्हीं को श्रेय जाता है संघ से जुड़े संगठन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम (ABVKA) की स्थापना और उसके विस्तार का. नाम था रमाकांत केशव देशपांडे, जो बाद में बालासाहेब देशपांडे के नाम से प्रसिद्ध हो गए.

विदर्भ के अमरावती में पैदा हुए रमाकांत की मां लक्ष्मीबाई देवरस परिवार से थीं. इस तरह उनका पारिवारिक रिश्ता बाद में संघ के तीसरे सरसंघचालक बने बाला साहब देवरस से भी था. वह किशोर उम्र से ही डॉ हेडगेवार के सम्पर्क में आ गए थे और स्वयंसेवक बन गए थे. नागपुर के उसी हिस्लॉप कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया, जहां गुरु गोलवलकर ने भी पढ़ाई की थी. उन्होंने कुछ समय वकालत में बिताया और फिर सरकार के राशन विभाग में नौकरी लग गई . गुरु गोलवलकर के सम्पर्क आने के बाद, जब भी मौका मिलता वो देश की समस्याओं पर उनसे चर्चा करते, उन्हें लगता था कि गुरु गोलवलकर के विचार उनसे काफी मिलते हैं. नौकरी मिलने से पहले वो गुरु गोलवलकर की ही तरह रामकृष्ण मिशन के सम्पर्क में भी आ गए थे.

फांसी की सजा से कैसे मिली माफी

सम्बंधित ख़बरें

सरकारी नौकरी उन्हें कतई नहीं भाई, वहां इतना ज्यादा भ्रष्टाचार था कि हर कोई लिप्त था, जो देशपांडे सहन नहीं कर पाए, नौकरी से इस्तीफा देकर फिर से अपनी वकालत की प्रैक्टिस करने लगे. इसी बीच 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन शुरू हो गया. उन दिनों देशपांडे रामटेक तहसील में संघ के नगर कार्यवाह थे. तहसील, कोर्ट, कचहरी से उनका रोज का नाता था, वकील होने के नाते, उन्हें जज, वकील, अधिकारी पहचानते थे. लेकिन बड़े कांग्रेस नेताओं के जेल जाने के बाद आंदोलन बेकाबू हो गया था. उसके चलते जनता के अलग-अलग गुट जो चाहे वो कर रहे थे, कहीं ट्रेन रोक लेते थे, कहीं सरकारी वाहन या कार्यालयों में आग लगा देते थे.

हर कोई जोश में था, संघ प्रमुख गुरु गोलवलकर अपने स्वयंसेवकों से पहले ही कह चुके थे कि व्यक्तिगत रूप से वो आजादी के किसी भी आंदोलन में भाग ले सकते हैं. ऐसे में देशपांडे ने रामटेक में मोर्चा संभाल लिया, यदुवंश बहादुर माथुर अपनी किताब ‘क्विट इंडिया मूवमेंट’ में लिखते हैं कि, “नागपुर-छिंदवाड़ा रूट नेरो गेज लाइन पर पांच स्टेशन जला दिए गए थे, रामटेक तहसील में भी कई सरकारी इमारतें जला दी गई थीं”. गांधीजी के आंदोलन को हिंसक बना दिया गया था, लेकिन फिर भी देशपांडे ने सहयोगियों के साथ केवल तहसील का घेराव किया और उसके ऊपर लगा यूनियन जैक उतार फेंका.

(Photo: AI generated)

चूंकि हर कोई उन्हें जानता था, बाकी लोग भले ना पकड़े गए हों, अंग्रेज जज ने तहसीलदार हरकारे और कवि देशपांडे के बयानों के आधार पर बालासाहेब देशपांडे को फांसी की सजा सुना दी. शायद गवाहों को इतनी बड़ी सजा की उम्मीद नहीं रही होगी, वैसे भी जिस तरह का देशभक्ति का माहौल था और बालासाहेब देशपांडे का जो जलवा था, उसके चलते दोनों गवाहों ने अपने बयान को बदल दिया. ब्रिटिश कानून के तहत ये जरूरी था कि सजा सुबूतों और गवाहों के आधार पर ही सुनाई जाए. जज के लिए अब मुश्किल हो गई थी. यूनियन जैक को हटाने के जुर्म में फांसी वैसे भी लोगों को बड़ी सजा लग रही थी, लेकिन अंग्रेज देशद्रोह को सबसे बड़ा अपराध मानते थे और उनकी नजर में ये उनकी सत्ता को चुनौती देने जैसा मामला भी था.

RSS के सौ साल से जुड़ी इस विशेष सीरीज की हर कहानी 

आखिरकार जज को उनकी फांसी की सजा रद्द करनी पड़ी और कुछ दिन में ही वो जेल से भी बाहर आ गए. उसके बाद उन्होंने प्रभावती से विवाह कर लिया और कुछ दिनों के लिए शांति की राह ले ली. लेकिन 1946 में हुई एक घटना ने उनको भारत के आदिवासी इतिहास का एक बड़ा चेहरा बना दिया. 1946 में सेंट्रल प्रॉविंस और बरार (आज का मध्यप्रदेश) के मुख्यमंत्री बने रविशंकर शुक्ला. उनका हर जगह स्वागत हो रहा था, जहां भी जाते, लोग उनके लिए नारे लगाते. लेकिन जब वो जसपुर (अब छत्तीसगढ़ में) पहुंचे तो उन्हें काले झंडे दिखाए गए, वो भी एक नहीं कई जगहों पर, तो वो हैरान रह गए. जब उन्होंने विरोध का कारण पता करवाया तो जानकारी मिली कि इन लोगों और इनके विरोध के पीछे विदेशी ताकतें और इस इलाके में आदिवासियों के बीच काम कर रही ईसाई मिशनरीज हैं.

तब शुक्ला ने आदिवासियों के बीच दशकों से काम कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ गांधीवादी नेता ठक्कर बापा से सलाह ली. बप्पा ने 1922 में भील सेवा मंडल स्थापित किया था और 1943 में गांधीजी द्वारा स्थापित संगठन हरिजन सेवक संघ के महासचिव रहे थे. बप्पा ने सुझाव दिया कि जसपुर के इलाके में कोई भी राष्ट्रवादी संगठन या संस्था नहीं है. इसलिए वो ईसाई मिशनरियों के सम्पर्क में आते जा रहे हैं. तब अगली साल शुक्ला ने ‘बैकवर्ड कम्युनिटी सोसायटी वैलफेयर डिपार्टमेंट’ वहां खुलवा दिया और वहां बप्पा के करीबी पांडुरंग गोविंद वनिकर जी को इस विभाग का निदेशक बनाकर भेज दिया गया. वनिकर के लिए ये काम पहाड़ तोड़ने जैसा था, तब उन्होंने मुख्यमंत्री शुक्ला को संघ के नगर कार्य़वाह को इस कार्य से जोड़ने की बात कही.

1948 में फिर से सरकार के साथ काम करने लिए देशपांडे और उनकी पत्नीं जसपुर पहुंच गए. शुरुआत में मुख्यमंत्री शुक्ला ने कुल 8 स्कूलों के लिए फंड दिया. दरअसल उस इलाके में 100 स्कूल मिशनरियों के देखकर देशपांडे ने सलाह दी थी कि वो भी इतने ही स्कूल वहां खोलेंगे और शुरू हो गए अपने 100 स्कूल खोलने के अभियान में और ये काम 108 स्कूल खोलकर खत्म किया. जिन आदिवासियों ने सीएम को काले झंडे दिखाए थे, उन्होंने ही बाद में ठक्कर बापा पर फूल बरसाए.

ऐसे रखी गई वनवासी कल्याण आश्रम की नींव

1951 में ठक्कर बापा की मौत के बाद देशपांडे इस प्रोजेक्ट से दूर हो गए. उनका ट्रांसफर चंद्रपुर (अब महाराष्ट्र में) कर दिया गया. तब नौकरी से इस्तीफा देकर मुक्त होने के बाद उनकी एक ऐतिहासिक बैठक गुरु गोलवलकर के साथ हुई. इसमें उन्होंने आग्रह किया कि वो जिदंगी भर आदिवासियों की सेवा करना चाहते हैं, एक नई संस्था खड़ी करना चाहते हैं. संघ प्रचारक बनने को भी तैयार हैं. गुरु गोलवलकर ने मध्य प्रांत के  संघचालक हरिभाऊ केतकर से उनकी मदद करने को कहा.

शुरूआत हुई जसपुर में 13 बच्चों का एक हॉस्टल खोलने की, जिसके लिए अपने एक महल के कुछ कमरे दिए थे, जसपुर के राजा विद्याभूषण सिंह जूदेव ने. राजा ने अपनी निजी कमाई का 10 प्रतिशत इस आश्रम को देते रहने का वायदा भी किया. जिस दिन आश्रम शुरू हुआ, यानी 26 दिसम्बर 1952 को, उस दिन उनका जन्मदिन भी था. इसका नाम रखा गया ‘वनवासी कल्याण आश्रम’. उसके बाद तो काम तेजी पकड़ता गया, पूरे आदिवासी इलाके में देशपांडे ने इतने स्कूल खड़े कर दिए कि शायद ही कोई ब्लॉक बचा था. धीरे धीरे ये कारवां बढ़ता चला गया. 1963 में गुरु गोलवलकर ने वनवासी कल्याण आश्रम के अपने मुख्यालय का अनावरण किया. ये जमीन भी राजा जूदेव ने ही दी थी. इसी मुख्यालय में पहली बार आयुर्वेदिक चिकित्सालय शुरू करके बालासाहेब ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा की शुरूआत की. वनवासी समाज को साथ लाने के लिए उन्होंने वनवासी कंवर समाज के संत पूज्य गहिरा गुरु जी महाराज के हाथों इस भव्य भवन का उद्घाटन करवाया.

1952 में खुले पहले आश्रम की चर्चा डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पास भी पहुंची और उन्होने 1956 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में उसकी प्रशंसा भी की. वर्तमान संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने उनको ‘समाज शिल्पी’ कहा तो ये गलत भी नहीं था, वनों में रहने वाले भोले भाले लोगों को विदेशी लोग अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रहे थे, देशपांडे ने उनके लिए सुलभ शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था करके उनको भारत की सनातन संस्कृति से वापस जोड़ा. 1971 में जब राजाओं के प्रिवी पर्स खत्म करने की बात आई तो जसपुर के राजा ने अपनी 150 एकड़ जमीन वनवासी कल्याण आश्रम को दान कर दी. इतने दिनों से वो काम को तेजी से विस्तार लेते देख रहा था.  

इमरजेंसी में इंदिरा सरकार ने 19 महीने जेल में रखा

अंग्रेजों की फांसी की सजा जरूर माफ हो गई थी, इमरजेंसी के दौरान ये मेहरबानी नहीं हो पाई और उन्हें 19 महीने तक जेल में रहना पड़ा. 1975 में उन्हें गिरफ्तार कर पहले रायगढ़ फिर रायपुर की जेल में रखा गया, जहां वे 19 महीने रहे. तत्कालीन सरकार की दमनकारी नीतियों ने कल्याण आश्रम के कार्यकर्ताओं को जेल में ही नहीं ठूंसा वरन आश्रम की जमीन को भी लैंड सीलिंग एक्ट के तहत सीज कर दिया और संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचाया. छात्रावास के बच्चों को भी घर भेज दिया गया. लेकिन जितना दबाया उतने ही उभर कर सामने आए. वो और ज्यादा लोकप्रिय हो चुके थे. जनता पार्टी सरकार के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने तो 1977 में जसपुर आकर उनका काम भी देखा था, वे बहुत ही प्रभावित हुए, आर्थिक सहायता का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन विनम्रता के साथ बालासाहेब ने मना कर दिया.
 
जिस तरह संघ ने 1956 में गुरु गोलवलकर का जन्मदिन आयोजन में बदला था, देशपांडे का भी 71वां जन्मदिन देश भर में मनाकर संगठन के लिए फंड इकटठा किया गया था. देशभर में बालासाहेब के अभिनंदन कार्यक्रम हुए जिसमें उन्हें निधि भेंट की गई जिसका उपयोग भविष्य में आश्रम के विभिन्न प्रकल्पों के संचालन में हुआ. वनवासी प्रतिभा को देश के सामने लाने के लिए बालासाहेब ने एकलव्य खेल प्रकल्प की भी स्थापना की, यहां से जुड़े कई खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

उनकी इच्छा थी कि उनके बाद इस संगठन की कमान एक आदिवासी ही संभाले, 20 साल से एक आदिवासी कार्यकर्ता उनके साथ साए की तरह हर काम में हनुमान की तरह बिना कुछ कहे या मांगे अनवरत लगा हुआ था. नाम था जगदेव राम उरांव. 1993 में उन्हीं को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी गई.

पिछली कहानी: गोलवलकर और मुखर्जी में हुई वो बातचीत जिसके बाद बना था भारतीय जनसंघ

—- समाप्त —-



Source link

Tags: AshramDeathIndiaKalyanmembermovementntcpplpenaltyQuitRSSvanvasiyearsआदलनआशरमउसककयकलयणखडछड़जसथनफसभरतममलवनवससजसवयसवक
Share196Tweet123Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
Karnal/ Rohtak: Strike by sanitation workers’ leaves cities choked with garbage

Karnal/ Rohtak: Strike by sanitation workers’ leaves cities choked with garbage

May 12, 2026
Chandigarh: IDFC fraud Case transferred to CBI

Chandigarh: IDFC fraud Case transferred to CBI

May 12, 2026
Telangana BIE re-releases admission schedule; classes for Inter first year to begin from June 1

Telangana BIE re-releases admission schedule; classes for Inter first year to begin from June 1

May 11, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • Karnal/ Rohtak: Strike by sanitation workers’ leaves cities choked with garbage
  • Chandigarh: IDFC fraud Case transferred to CBI
  • Telangana BIE re-releases admission schedule; classes for Inter first year to begin from June 1
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.