![]()
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष कोई नया महाभियोग प्रस्ताव लाता है, तो उस पर नियमों और तय प्रक्रिया के तहत विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने पर उसकी जांच होगी। ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष अब तक दो बार नोटिस दे चुका है। पहली बार लोकसभा और राज्यसभा में दिए गए नोटिस खारिज कर दिए गए थे। दूसरी बार राज्यसभा में दिए गए नोटिस पर अभी फैसला होना बाकी है। विपक्ष तीसरी बार प्रस्ताव ला सकता है। पिछले करीब दो हफ्तों से देश के अलग-अलग हिस्सों में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष समेत कई संगठन SIR में गड़बड़ी का आरोप लगाकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
Source link












![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)








