जेलर 2 बॉक्स ऑफिस:सातवें दिन लड़खड़ाया रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के लक्ष्य से चूके – Rajinikanth Film Jailer 2 First Week Box Office Collection Takes Dip On 7th Day
{“_id”:”6ad9b44521f33992700f81db”,”slug”:”rajinikanth-film-jailer-2-first-week-box-office-collection-takes-dip-on-7th-day-2026-10-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”जेलर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन लड़खड़ाया रजनीकांत की फिल्म का कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के लक्ष्य से चूके”,”category”:{“title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”}}
जेलर 2 का पहला हफ्ता – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के लिए बुधवार सबसे कम कमाई करने वाला दिन रहा। इसके चलते पहले हफ्ते के फिल्म वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मामले में फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने में नाकामयाब रही। अब तक फिल्म ने इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है।
कितना रहा सातवें दिन का कलेक्शन?
फिल्म ‘जेलर 2’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन देशभर में मात्र 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस वजह से फिल्म पहले ही हफ्ते में ग्लोबली 600 करोड़ का आंकड़ा छूने से 17.55 करोड़ रुपये पीछे रह गई।
फिल्म ने अब तक दुनियाभर में कुल 582.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने देशभर में अब तक 317.20 करोड़ रुपये कमाए।
आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में सभी चार भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर सातवें दिन 28.15 करोड़ रुपये की कमाई की।