फगवाड़ा में लायन गुरदीप सिंह कंग ने 91वें मासिक राशन वितरण समारोह का किया आयोजन – Lion Gurdeep Singh Kang Organised The 91st Monthly Ration Distribution Function In Phagwara.
{“_id”:”6932bb50ccef40e98705cc27″,”slug”:”video-lion-gurdeep-singh-kang-organised-the-91st-monthly-ration-distribution-function-in-phagwara-2025-12-05″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फगवाड़ा में लायन गुरदीप सिंह कंग ने 91वें मासिक राशन वितरण समारोह का किया आयोजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के प्रदेश सचिव और लायन्स इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (पीस पोस्टर) लायन गुरदीप सिंह कंग एमजेएफ ने बाबा बालक नाथ सेवा समिति फगवाड़ा के सहयोग से 91वां मासिक राशन वितरण समारोह कंग इंटरप्राइजिज सैंट्रल टाऊन फगवाड़ा में आयोजित किया। जिसमें नगर निगम कमिशनर डा. अक्षिता गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुईं। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में मल्टीपल चेयरमैन 321-डी (फूड फार हंगर) लायन दविन्द्रपाल अरोड़ा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य अतिथि डा. अक्षिता गुप्ता ने 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया तथा लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा किये जा रहे इस सेवा कार्य को महान एवं दूसरों के लिये भी प्रेरणादायक बताया।