पंजाब पुलिस ने एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। झोटा को मंगलवारको मानसा के एक मेडिकल स्टोर पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई थी। जिस वक्त उसे गोली मारी गई वह ड्रग्स की बिक्री का लाइवस्ट्रीम कर रहा था। बाद में मानसा सिविल हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। इस घटना से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है, विपक्षी नेताओं ने भगवंत मान की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर ड्रग्स के खतरे से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
पंजाब और राजस्थान पुलिस का संयुक्त अभियान
जानकारी के मु्ताबिक पंजाब और राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। झोटा लंबे समय से मानसा में ड्रग्स के खिलाफ कैंपेन चला रहे ते और नशे की चीजों की खुलेआम बिक्री को हाईलाइट करने के लिए नियमित रूप से सोशल मीडिया लाइवस्ट्रीम का इस्तेमाल करते थे। मंगलवार को जब उन्होंने एक मेडिकल स्टोर के मालिक से ड्रग्स की कथित बिक्री के बारे में पूछताछ की उसी वक्त उनपर फायरिंग की गई।
जानकारी के मुताबिक परविंदर झोटा ड्रग्स से जुड़े मामले को लेकर एक दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ ड्रग्स को लेकर बहस हुई। इसके बाद दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परविंदर झोटा मानसा इलाके के रहनेवाले हैं और ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे। ड्रग्स के खिलाफ उन्होंने एक मुहिम छेड़ रखी थी।
खबर अपडेट हो रही है





















