
वेट लॉस हैबिट्स
वजन बढ़ाना जितना ज्यादा आसान काम है, वजन घटाना उतना ही ज्यादा चैलेंजिंग है। क्या आपकी भी वेट लॉस की सारी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं? अगर हां, तो आपको कुछ छोटी-छोटी आदतों को डेवलप करने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह की आदतों की मदद से आप जिम जाए बिना और डाइटिंग किए बिना भी अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं।
फिटनेस कोच ने किया वेट लॉस
हाल ही में फिटनेस कोच एंड्रिया ने 43 किलोग्राम वेट लूज करके सभी को हैरान करने के साथ-साथ काफी ज्यादा इंस्पायर भी किया है। इंस्टाग्राम पर एंड्रिया ने बताया कि उनका वजन 108 किलोग्राम था और अब उनका वजन 65 किलोग्राम हो गया है। आइए जानते हैं कि एंड्रिया की किन हैबिट्स ने उनकी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट किया।
फायदेमंद साबित होंगी ये आदतें
एंड्रिया ने हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो करके वजन घटाया। वेट लॉस के लिए कुछ लोग खाना-पीना ही छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा करने से तबीयत बिगड़ सकती है। वजन घटाने के लिए आपको अपने माइंडसेट को पॉजिटिव रखना चाहिए। वेट लॉस जर्नी के दौरान आने वाले चैलेंज को पॉजिटिविटी के साथ डील करने की कोशिश कीजिए। रिजल्ट न मिलने पर अक्सर लोग बहुत जल्दी हार मान जाते हैं और कोशिश करना छोड़ देते हैं। वजन घटाने के लिए आपको खुद को मोटिवेट करते रहना है।
जरूरी है साउंड स्लीप लेना
अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो हर रोज 7-8 घंटे की साउंड स्लीप जरूर लें। इसके अलावा वेट लॉस के लिए स्ट्रेस को मैनेज करना भी बेहद जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा पाते हैं, तो वजन कम करने के लिए आप हर रोज नियम से आधे घंटे वॉक जरूर करें। इस तरह की छोटी-छोटी आदतों को फॉलो करने से आपको वेट लॉस जर्नी में सफलता जरूर हासिल होगी।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News



























