
बाजरे की टिक्की
अगर आपको स्ट्रीटफूड खाना पसंद है, तो आपको आलू की टिक्की भी अच्छी लगती होगी। लेकिन आज हम आपको बाजरे की टिक्की की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे। बाजरे की टिक्की बनाने के लिए हाफ कप गुड़, हाफ कप पानी, 2 कप बाजरे का आटा, हाफ कप तिल और थोड़े से तेल की जरूरत पड़ेगी। महज आधे घंटे के अंदर आपकी बाजरे की कुरकुरी टिक्की बन जाएगी। बाजरे की टिक्की बनाने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।
पहला स्टेप- एक पैन में पानी और गुड़ को डालकर अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए जिससे गुड़ पिघल जाए।
दूसरा स्टेप- इसके बाद एक बर्तन में बाजरे का आटा और तिल को मिक्स कर लीजिए। अब आपको मेल्टेड गुड़ को एड करते हुए आटे को गूंथ लेना है।
तीसरा स्टेप- आटे नरम होना चाहिए, इसके लिए आप आटे को गूंथने के लिए थोड़े और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चौथा स्टेप- 5 मिनट तक आटे को गूंथने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए। हथेलियों से इन लोइयों को टिक्की की शेप दे दीजिए।
पांचवां स्टेप- टिक्की के ऊपर थोड़ा सा तिल भी बुरक दीजिए। एक कड़ाही में तेल गर्म कर एक-एक करके टिक्कियों को डालिए।
छठा स्टेप- आपको टिक्की की दोनों साइड को गोल्डन होने तक पलट-पलटकर कुक करना है। आपको बता दें कि बाजरे की कुरकुरी और टेस्टी टिक्की महज 30 मिनट यानी आधे घंटे के अंदर बन जाएगी।
अब आप गर्मागर्म बाजरे की टिक्की का लुत्फ उठा सकते हैं। बाजरे की टिक्की को चटनी या फिर अचार के साथ सर्व किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात तो ये है कि बाजरे कि टिक्की को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है। अगली बार आप भी आलू की टिक्की की जगह बाजरे कि टिक्की की रेसिपी को ट्राई करके देखें।
Latest Lifestyle News















![JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan JMA – Ninja & Deep Jandu [Official MV] Kaptaan](https://i.ytimg.com/vi/-dsfIh319s0/maxresdefault.jpg)






