जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तैयारी तेज होने लगी है। लगातार तीन चुनाव जीत चुके कांग्रेस के परगट सिंह के सामने इस बार आम आदमी पार्टी और भाजपा मजबूत चुनौती पेश करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस में परगट सिंह की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।
आप में राजविंदर कौर थियाड़ा के साथ डिप्टी मेयर मलकीयत सुभाना, काकू आहलूवालिया और मंगल सिंह बॉसी के नाम चर्चा में हैं। भाजपा में अमित तनेजा प्रमुख संभावित उम्मीदवार माने जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, जगबीर सिंह बराड़ और सरबजीत सिंह मक्कड़ के नाम भी दावेदारों में हैं।कैंट में चुनावी मुद्दे भी स्थानीय समस्याओं के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है। बिजली की ओवरलोडिंग, पुराने ट्रांसफार्मर, कूड़ा, बंद और पुराना सीवरेज, सड़कें, जलभराव, ग्रामीण विकास, नशाखोरी और कथित अवैध खनन बड़े मुद्दे बन सकते हैं।





















