
बरनाला में दशहरा देखने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र भोला सिंह निवासी गरचा रोड, बरनाला के रूप में हुई है।
मृतक हीरा सिंह के पिता भोला सिंह, पत्नी रीटा, माता हरबंस कौर, चाचा हरजीत सिंह और निर्मल सिंह परिवार के सदस्यों ने बताया कि कल दशहरे के अवसर पर हीरा सिंह नगर दर्शन करने गया था, लेकिन दशहरे में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें उनके बेटे हीरा सिंह की बेवजह हत्या कर दी गई।


























