डेराबस्सी। यहां के एक युवक को सोशल मीडिया टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया और उससे 2 लाख 45 हजार 302 रुपये की फर्जी वेबसाइटों के जरिये ठगी की। ठगों ने युवक के वेबसाइट बिजनेस में 1017 रुपये का मुनाफा फोन पर गूगल पे पर डाले। इसके बाद युवा ठग के मकड़जाल में फंस गया। पीड़ित डेराबस्सी निवासी आदित्य ने साइबर क्राइम कस्टमर केयर नंबर 1930 और उनकी वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी कर रहा है और सीए की पढ़ाई भी कर रहा है। उसके टेलीग्राम पर मैसेज आया कि आपको बिजनेस ग्रुप में शामिल किया जा रहा है, जो 78 लोगों का ग्रुप था। इस समूह में धोखा देने के लिए लाखों रुपये कमाने के दावे को लेकर फर्जी ब्योरा बनाकर भेजा जा रहा था, जिसे वह समझ नहीं सका। उन्हें वेबसाइट पर होटल के कमरे बुक करने का काम दिया गया था जिसे उन्होंने कुछ ही पलों में पूरा कर लिया। इसके बाद डेराबस्सी के आदित्य के खाते में ट्रांसफर किए गए पैसों का स्क्रीनशॉट भी भेजा गया।
उन्होंने उसके गूगल पे अकाउंट में 1017 रुपये डाल दिए। वह आश्वस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर उसे फंसा लिया और फर्जी धंधे में कमाए पैसे को निकालने के लिए पैसे जमा करने की मांग करने लगे। अगर वह पैसा जमा करेगा तो खाते में काफी पैसा आ जाएगा। उसने सबसे पहले 8 नवंबर को 13123, 9 नवंबर को 15510, तीसरी बार 15510, चौथी बार 66361, चौथी बार 1 लाख और 5वीं बार 50308 कुल मिलाकर 2 लाख 45 हजार 302 रुपये फर्जी कारोबारियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद उसे वेबसाइट के खाते में पैसे दिखाए गए। इसके बाद जब रुपये कम हुए तो समझ में आया कि उसके साथ ठगी हो गई है।
टेलीग्राम ग्रुप पर ठगों ने छिपाए मोबाइल नंबर
आदित्य ने बताया कि 78 नंबर वाले टेलीग्राम ग्रुप में सभी ने अपने मोबाइल नंबर छिपा रखे हैं। केवल टेलीग्राम कॉल पर ही धोखेबाजों से संपर्क हो रहा है। रविवार शाम को भी फोन करने पर ठग कह रहे हैं कि खाते में साढ़े 4 लाख जमा करो 8 लाख मिलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि लालच में आकर वह धोखाधड़ी का शिकार बने। आदित्य ने लोगों से ऐसे लोगों से सावधान रहने की अपील की।






























