• Latest
  • Trending
  • All
Why is Modi going to the Islamic country Brunei | इस्लामिक देश ब्रुनेई क्यों गए मोदी: आबादी 4 लाख, भारत से 8 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति आय, टैक्स नहीं फिर भी शिक्षा-इलाज मुफ्त कैसे

Why is Modi going to the Islamic country Brunei | इस्लामिक देश ब्रुनेई क्यों गए मोदी: आबादी 4 लाख, भारत से 8 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति आय, टैक्स नहीं फिर भी शिक्षा-इलाज मुफ्त कैसे

2 years ago
‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News

‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News

1 hour ago
Just When Iran Deal Seemed Done, Trump Sends It Back For Revisions: Here’s Why | World News

Just When Iran Deal Seemed Done, Trump Sends It Back For Revisions: Here’s Why | World News

4 hours ago
Gukesh Beats Praggnanandhaa: Norway Chess Tournament Update

Gukesh Beats Praggnanandhaa: Norway Chess Tournament Update

5 hours ago
Donald Trump to kick off US 250th anniversary concert celebrations but without several artists who quit

Donald Trump to kick off US 250th anniversary concert celebrations but without several artists who quit

7 hours ago
China expels NYT reporter over interview with Taiwan president

China expels NYT reporter over interview with Taiwan president

8 hours ago
‘Make a deal or deal with the War Dept’: Pete Hegseth issues stark warning to Iran over negotiations – The Economic Times Video

‘Make a deal or deal with the War Dept’: Pete Hegseth issues stark warning to Iran over negotiations – The Economic Times Video

8 hours ago
HC expresses surprise at faculty doctors being attached to govt offices in Uttar Pradesh

HC expresses surprise at faculty doctors being attached to govt offices in Uttar Pradesh

8 hours ago
‘Could Have Been Spot Dead’: Mamata Banerjee Shocked By Brutality Of Sonarpur Attack On Abhishek | India News

‘Could Have Been Spot Dead’: Mamata Banerjee Shocked By Brutality Of Sonarpur Attack On Abhishek | India News

14 hours ago
US Fires Hellfire Missile To Stop Vessel Bound For Iran In Gulf Of Oman

US Fires Hellfire Missile To Stop Vessel Bound For Iran In Gulf Of Oman

15 hours ago
Operation Sheruwali enters day 8 as forces intensify hunt for terrorists

Operation Sheruwali enters day 8 as forces intensify hunt for terrorists

15 hours ago
EC issues notification for Rajya Sabha polls to two Jharkhand seats

EC issues notification for Rajya Sabha polls to two Jharkhand seats

16 hours ago
Prayagraj cold storage collapse case: Former SP MLA’s son gets bail

Prayagraj cold storage collapse case: Former SP MLA’s son gets bail

16 hours ago
Sunday, May 31, 2026
  • PRESS RELEASE
  • ADVERTISE
  • CONTACT
  • Game
India News Online
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
    • All
    • Hindi Songs
    • Punjabi Songs
    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    पियवा किसनवा 90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    90s Bollywood Wedding Songs | Evergreen Bollywood Hits | Shadi Song | Sadabahar Hindi Songs Jukebox

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    आज तो बाल बाल बच गया😄90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu song

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    भाभी ने बचाई ननद की जान 😆 90’S Old Hindi Songs 🥺90s Love Song 😍Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    Cold Rude boy falling for cute girl 💕 korean mix hindi songs 💞 Chinese mix hindi songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90s हिंदी सदाबहार गीत | 90’s Romantic Hindi Songs | 90’s सदाबहार फिल्मी गाने | 90’s Bollywood Songs

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’S Old Hindi Songs🥰 90s Love Song😍 Udit Narayan, Alka Yagnik, Kumar Sanu songs Hindi Jukebox

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s हिंदी गाने | 90’s Evergreen Songs | 90s सदाबहार गाने | Hindi Gana | 90’s Hit Songs | Durga Boss

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

    90’s पुराने गाने | 90’s Evergreen Bollywood Hits | Old is Gold Collection | Hindi Sadabahar Gaane

  • Travel
  • Game
No Result
View All Result
India News
No Result
View All Result
Home Hindi News

Why is Modi going to the Islamic country Brunei | इस्लामिक देश ब्रुनेई क्यों गए मोदी: आबादी 4 लाख, भारत से 8 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति आय, टैक्स नहीं फिर भी शिक्षा-इलाज मुफ्त कैसे

by India News Online Team
September 4, 2024
in Hindi News
0
Why is Modi going to the Islamic country Brunei | इस्लामिक देश ब्रुनेई क्यों गए मोदी: आबादी 4 लाख, भारत से 8 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति आय, टैक्स नहीं फिर भी शिक्षा-इलाज मुफ्त कैसे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Email


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह किसी भारतीय PM का पहला ब्रुनेई दौरा है। दोनों देशों के बीच 2024 में राजनयिक संबधों के 40 साल पूरे हुए हैं। - Dainik Bhaskar

यह किसी भारतीय PM का पहला ब्रुनेई दौरा है। दोनों देशों के बीच 2024 में राजनयिक संबधों के 40 साल पूरे हुए हैं।

भारत से 7,486 किलोमीटर दूर एक आईलैंड है, बोर्नियो। इस पर 3 देश बसे हैं, जिनमें में से एक है ब्रुनेई। ये एक इस्लामिक देश है, जहां सिर्फ 4 लाख लोग रहते हैं। पीएम मोदी इसी देश के दौरे पर हैं।

यहां के राजा हसनल बोल्किया ने प्रधानमंत्री मोदी को न्योता दिया था। आज तक भारत का कोई प्रधानमंत्री ब्रुनेई के दौरे पर नहीं गया था।

फिर एक तरफ साउथ चाइना सी और एक तरफ मलेशिया से घिरे इस देश में मोदी क्यों पहुंचे हैं। स्टोरी में जानिए शरिया का पालन करने वाला छोटा सा ब्रुनेई भारत के लिए अहम क्यों बन गया, टैक्स लिए बगैर ब्रुनेई कैसे लोगों को मुफ्त में शिक्षा और इलाज देता है…

बोल्कैया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं। वे अपनी लग्जीरियस लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं।

बोल्कैया ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं। वे अपनी लग्जीरियस लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले जानिए ब्रुनेई के सुल्तान की लग्जीरियस लाइफ के बारे में
हसनल बोल्कैया इब्नी उमर अली सैफुद्दीन ब्रुनेई के 29वें सुल्तान हैं। 1984 में अंग्रेजों के जाने के बाद से वे ब्रुनेई के प्रधानमंत्री पद पर भी हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद बोल्कैया सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले राजा हैं। उन्होंने 2017 में 50 साल राज करने पर गोल्डन जुबली मनाई थी।

ब्रुनेई जैसे छोटे से देश में सुल्तान सबसे शक्तिशाली व्यक्ति होने के साथ-साथ सबसे अमीर राजाओं में भी हैं। 1980 तक वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। फोर्ब्स के अनुसार, बोल्कैया की कुल संपत्ति 2008 में 1.4 लाख करोड़ रुपए थी।

द टाइम्स यूके के अनुसार, बोल्कैया बाल कटवाने पर लगभग 16 लाख रुपए खर्च करते हैं। उनके हेयर स्टाइलिश महीने में दो बार प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से बुलाए जाते हैं।

ब्रुनेई के सुल्तान के पास सोने का पानी चढ़ाया हुआ प्राइवेट जेट है।

ब्रुनेई के सुल्तान के पास सोने का पानी चढ़ाया हुआ प्राइवेट जेट है।

डेली मेल के अनुसार सुल्तान ने खुद के लिए बोइंग 747 विमान खरीदा, जिसकी कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,000 करोड़ रुपए है।

दिलचस्प ये है कि उन्होंने इसमें अलग से 989 हजार करोड़ खर्च किया। यानी जितने का जहाज नहीं, उससे अधिक की एसेसरीज जोड़ी गईं, जिसमें सोने की वॉश बेसिन और आलीशान गोल्ड प्लेटेड खिड़कियां शामिल हैं। इस विमान के फ्लोर पर सोने के तारों वाली कालीन बिछाई गई है, जो हैंडमेड है।

सुल्तान की विलासिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने राजा बनने के बाद 50 अरब रुपए का महल बनवाया। इस महल को “इस्ताना नुरुल इमान” के नाम से जाना जाता है।

इस महल में 800 कारों को रखने के लिए एक गैराज है। खास बात ये है कि यह महल की दीवारों पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है। 20 लाख वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला यह महल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

इस्ताना नुरुल इमान दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इस महल के गुंबद पर 22 कैरेट सोना जड़ा है

इस्ताना नुरुल इमान दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इस महल के गुंबद पर 22 कैरेट सोना जड़ा है

ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तेल
ब्रुनेई में साल 1929 में सेरिया इलाके में तेल की खोज हुई थी। ब्रुनेई में तेल का पहला कुआं ब्रिटिश मलायन पेट्रोलियम कंपनी ने खोदा था, जिसे सेरिया-1 नाम दिया गया था। इस कुएं को अब रॉयल डच शेल के नाम से जाना जाता है।

तेल की खोज ने ब्रुनेई को एक महत्वपूर्ण तेल उत्पादक देश के तौर पर पहचान दिलाई। तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन ब्रुनेई की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ब्रुनेई की कुल जीडीपी 1668.15 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। देश की कुल जीडीपी का आधे से अधिक हिस्सा तेल और गैस के निर्यात से आता है। तेल के निर्यात ने ब्रुनेई को दुनिया के टॉप प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में शामिल करा दिया है।

देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से यहां शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं। ब्रुनेई ने तेल से होने वाली कमाई को अलग-अलग सेक्टर्स में इंवेस्ट किया है। इससे उसकी अर्थव्यवस्था सिर्फ तेल पर निर्भर नहीं रह गई है। हालांकि अभी भी अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा तेल से ही आता है।

अपनी स्थिर अर्थव्यवस्था की वजह से ब्रुनेई दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय राजनीति में एक प्रमुख खिलाड़ी है।

ब्रुनेई के राजा के पास के पास 500 रोल्स रॉयस है जिसमें एक पर सोने की परत भी चढ़ी है।

ब्रुनेई के राजा के पास के पास 500 रोल्स रॉयस है जिसमें एक पर सोने की परत भी चढ़ी है।

टैक्स हेवन के तौर पर जाना जाता है ब्रुनेई
ब्रुनेई को इसकी टैक्स पॉलिसी, गोपनीय कानूनों की वजह से टैक्स हेवन कहा जाता है। इसकी वजह से व्यापारी निवेशक ब्रुनेई की तरफ आकर्षित होते हैं। ब्रुनेई में पर्सनल इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगता है। यह नियम देश में रहने वाले नागरिकों और प्रवासियों दोनों पर लागू होता है। इसलिए ये उन लोगों के लिए खास हो जाता है जो इनकम टैक्स देने से बचना चाहते हैं।

दूसरी तरफ यहां कॉर्पोरेट टैक्स भी सिर्फ 18.5% लगता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शिपिंग में शामिल कंपनियों को कार्पोरेट टैक्स में छूट मिलती है या काफी कम टैक्स लगता है। इसकी वजह से विदेशी कंपनियों को ब्रुनेई में अपने बिजनेस लगाने में मदद मिलती है।

देश में निवेश से होने वाले लाभ और विरासत पर भी कोई टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा ब्रुनेई ने बैंकिग की गोपनीयता को लेकर सख्त कानून बनाए हुए हैं। इससे खाता धारकों की गोपनीयता सुरक्षित रहती है। इससे विदेशी टैक्स एजेंसियों को ब्रुनेई में मौजूद खातों की जानकारी नहीं मिल पाती है। इसकी वजह से लोग यहां खातों में पैसा रखना सेफ मानते हैं।

ब्रुनेई में करेंसी एक्सचेंज को मॉनीटर नहीं किया जाता है। इसकी वजह से पूंजी को देश से बाहर ले जाने और देश में लाने में आसानी होती है।

प्रधानमंत्री मोदी के ब्रुनेई दौरे से जुड़े कुछ अहम सवाल और उनके जवाब

सवाल 1: PM मोदी ब्रुनेई क्यों गए हैं?
जवाब:
इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के विशेषज्ञ निरंजन चंद्रशेखर ओक से बात की। निरंजन नई दिल्ली स्थित मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में रिसर्च एनालिस्ट हैं।

इस सवाल के जवाब में वो कहते हैं कि हाल ही में वियतनाम और मलेशिया के राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया था। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु भी तिमोर-लेस्ते का दौरा करके लौटी हैं।

अब प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई दौरे पर पहुंचे हैं। इसके बाद वे सिंगापुर जाएंगे। यह दर्शाता है कि भारत दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र को कितना महत्व देता है।

पिछले साल विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी ईस्ट सौरभ कुमार, एक डेलीगेशन लेकर ब्रुनेई गए थे। यहां उन्होंने विदेश मंत्रालयों की एक बैठक में भाग लिया था। तब दोनों देशों के बीच यह तय हुआ था कि भारत और ब्रुनेई अपने राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने पर ऐनीवर्सिरी मनाएंगे।

इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई गए हैं।

PM मोदी को ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस हाजी बिल्लाह ने रिसीव किया।

PM मोदी को ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस हाजी बिल्लाह ने रिसीव किया।

सवाल 2: भारत के लिहाज से ये विजिट क्यों खास है?
जवाब
: निरंजन बताते हैं कि ब्रुनेई भारत के लिए डिफेंस, ट्रेड, एनर्जी और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसी 4 अहम वजहों के लिहाज से खास है। इसके अलावा दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संबंध भी बेहद खास है। ब्रुनेई में रहने वाले भारतीय वहां बेहतर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा ब्रुनेई भारत के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण साझेदार है। भारत जब सेटेलाइट्स लॉन्च करता है, तो उनकी ट्रैकिंग के लिए भारत ने कई जगहों पर ग्राउंड स्टेशन बनाए हुए हैं। इसी के मद्देनजर भारत ने ब्रुनेई के साथ 2018 में एक MOU साइन किया था। इसे को-ऑपरेशन इन ऐलीमेंट्री ट्रैकिंग एंड कमांड स्टेशन फॉर सेटेलाइट नाम दिया गया था।

वर्तमान में ये स्टेशन भारत के लिए बखूबी काम कर रहा है। इस लिहाज से ब्रुनेई की अहमियत बढ़ जाती है।

इसके बदले में भारत ब्रुनेई के लोगों को स्पेस टेक्नोलॉजी से संबंधित ट्रैनिंग दे रहा है।

एनर्जी के क्षेत्र में ब्रुनेई भारत का अहम साझेदार है। ब्रुनेई भारत को तेल निर्यात करता है। हालांकि हाल के दिनों में रूस से भारत के बढ़ते तेल आयात की वजह से ब्रुनेई के साथ तेल की खरीद में गिरावट आई है। लेकिन प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच गैस को लेकर समझौता हो सकता है।

दूसरी तरफ डिफेंस के क्षेत्र में भारत की नौसैनिक जहाज ब्रुनेई का दौरा करते रहते हैं। अब भारत इस साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए ब्रुनेई के साथ एक ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप ऑन डिफेंस की स्थापना करने वाला है। ये ग्रुप भी इस दौरे के दौरान ही स्थापित होगा।

सवाल 3: क्या ये दौरा चीन और साउथ चाइना सी विवाद के लिहाज से हो रहा है?
जवाब:
निरंजन के मुताबिक भारत के लिहाज से देखे तो ब्रुनेई साउथ चाइना सी में बहुत खास रोल प्ले नहीं करता है। हालांकि चीन के साथ साउथ चाइना सी लेकर चल रहे विवाद वाले देशों में ब्रुनेई भी शामिल हैं। लेकिन इसे लेकर ब्रुनेई और चीन के बीच वैसा संघर्ष नहीं दिखता है, जैसा चीन का फिलीपींस के साथ दिखता है। ब्रुनेई भी चीन का विरोधा करता नहीं दिखता है।

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ब्रुनेई ने चीन के दावे को स्वीकार कर लिया है। दूसरी तरफ भारत भी साउथ चाइना सी को लेकर अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक शांतिपूर्ण समाधान निकालने की बात करता है।

संभव है कि इस विजिट के बाद दोनों देशों की तरफ से जारी होने वाले साझा बयान में भी भारत इस बात को दोहराए।

ऐसे में यह कहना गलत होगा कि यह यात्रा चीन को ध्यान में रखकर की जा रही है। ये दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का हिस्सा है। खासतौर पर भारत के आसियान देशों के साथ संबंधों के लिहाज से।

सवाल 4: भारत के रक्षा निर्यात के लिहाज से कितना अहम है ये दौरा
जवाब:
भारत अपने रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कोशिश कर रहा है। भारत की कोशिश है कि आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत ज्यादा से ज्यादा डिफेंस मटेरियल का निर्यात करें। इस दौरे पर दोनों देशों के जिस ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप ऑफ डिफेंस को बनाने की बात चल रही है। उसका मकसद भी भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देना है।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तेजस फायटर एयक्राफ्ट डील पर बात हो सकती है।

इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तेजस फायटर एयक्राफ्ट डील पर बात हो सकती है।

ब्रुनेई से जुड़ी ये जानकारी भी जान लीजिए

ताजमहल की तर्ज पर बनी उमर अली मस्जिद
ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगावान में बनी उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे खूबसूरत मस्जिदों में से एक है। इसे भारत के ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया है। जो मुगल वास्तुकला से प्रेरित है।

इसका निर्माण 1958 में करवाया गया था। इसे इटली एक डिजानर और ब्रिटिश इंजीनियरों ने बनाया है। इसका नाम ब्रुनेई के 28वे सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन III के नाम पर रखा गया है।

मस्जिद के निर्माण के लिए इटली संगमरमर मंगाया गया था। इसकी वजह से यह ताजमहल की तरह सफेद दिखती है। मस्जिद के टॉप पर एक सुनहरा गुंबद है, जो शहर के कई हिस्सों से दिखाई देता है। मस्जिद की मीनारें भी मुगल वास्तुकला से प्रेरित है।

मस्जिद का इंटीरियर भी शानदार है। इंटीरियर में इंग्लैंड से लाई गई झूमर, सऊदी अरब से लाई गई कालीन और इटली से मंगाई गई कांच की खिड़किया लगाई गई हैं।

हालांकि ताजमहल एक मकबरा है जिसे हुंमायु ने अपनी बेगम की याद में बनवाया था। जबकि ये मस्जिद एक पूजा स्थल है।

मस्जिद के सामने की तरफ बनी लैगून (झील) में एक पत्थर की नाव मौजूद है जो संगमरमर के पुल से मस्जिद से जुड़ी हुई है। यह नाव 16वीं सदी की ब्रुनेई रॉयल बोट्स से प्रेरित है।

मस्जिद के सामने की तरफ बनी लैगून (झील) में एक पत्थर की नाव मौजूद है जो संगमरमर के पुल से मस्जिद से जुड़ी हुई है। यह नाव 16वीं सदी की ब्रुनेई रॉयल बोट्स से प्रेरित है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Tags: BruneicountryIslamicModiआबदआयइसलमककयकसगएगनजयदटकसदशनहपरतफरबरनईभभरतमदमफतलखवयकतशकषइलजस
Share198Tweet124Send

Related Posts

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता
Hindi News

Aaj Ka Shabd Pash Mahadevi Verma Poem Rupasi Tera Ghan Kesh – Amar Ujala Kavya – आज का शब्द:पाश और महादेवी वर्मा की कविता

January 27, 2026
IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain
Hindi News

IMD Weather Update Today snowfall Uttarakhand himachal jammu kashmir cold Wave Alert Rajasthan UP MP rain

January 26, 2026
Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें
Hindi News

Aaj Ka Meen Rashifal 27 January 2026: अपने खर्चों को कंट्रोल करें, मन में नेगेटिव विचारों को बढ़ाने ना दें

January 26, 2026
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई
Hindi News

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता श्री मुक्तसर साहिब से गिरफ्तार, 2024 के मामले में हुई कार्रवाई

January 26, 2026
Load More
  • Trending
  • Comments
  • Latest
9 Festivals to Celebratein August in India

9 Festivals to Celebratein August in India

August 8, 2025
Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

Corruption cases against govt officials: SC bats for striking balance | Latest News India

August 5, 2025
Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

Guru Randhawa – SIRRA ( Official Video )

July 1, 2025
Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

Baharon Phool Barsao – Suraj – Rajendra Kumar, Vyjayanthimala – Old Hindi Songs

0
Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

Phool Maangu Na Bahaar Maangu – Video Song | Raja | Madhuri Dixit & Sanjay Kapoor

0
Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

Dil Ka Rishta Song – Aishwarya Rai,Arjun Rampal, Alka Yagnik,Udit Narayan,Kumar Sanu, Nadeem-Shravan

0
‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News

‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News

May 31, 2026
Just When Iran Deal Seemed Done, Trump Sends It Back For Revisions: Here’s Why | World News

Just When Iran Deal Seemed Done, Trump Sends It Back For Revisions: Here’s Why | World News

May 31, 2026
Gukesh Beats Praggnanandhaa: Norway Chess Tournament Update

Gukesh Beats Praggnanandhaa: Norway Chess Tournament Update

May 31, 2026
India News Online

24x7 Online News From India
India News Online is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breaking news and videos straight from the entertainment industry.

Categories

  • Business
  • Entertainment
  • Health
  • Hindi News
  • Hindi Songs
  • India
  • International
  • Lifestyle
  • Panjab
  • Politics
  • Punjabi Songs
  • Sports
  • Technology
  • Travel
  • Uncategorized
No Result
View All Result

Recent Posts

  • ‘It’s never not going to hurt’: Janhvi Kapoor reveals her dreams of late mother Sridevi | Bollywood News
  • Just When Iran Deal Seemed Done, Trump Sends It Back For Revisions: Here’s Why | World News
  • Gukesh Beats Praggnanandhaa: Norway Chess Tournament Update
  • Home
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Cookie Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact

Copyright © 2021 - India News Online.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • India
    • Punjab
    • International
    • Entertainment
  • Hindi News
  • Politics
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Lifestyle
  • Video
  • Travel
  • Game

Copyright © 2021 - India News Online.