
पुलिस गिरफ्त में नारायण सिंह चाैरा
– फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल पर गोली चलाने का प्रयास किया गया। हालांकि सादी वर्दी में सुखबीर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी ने हमलावर को पकड़ लिया और उसका हाथ ऊपर कर दिया। गोली दीवार में लगी जिससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।




























