Surbhi Chandna’s Pre-Wedding Festivities: अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने के एक हफ्ते बाद टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने सोशल मीडिया पर शादी की झलकियां शेयर की हैं. इन फोटोज में सुरभि की चूड़ा, हल्दी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी के साथ शादी की फोटोज भी देखी जा सकती हैं. अगर आप भी शादी करने जा रही हैं तो सुरभि के इन वेडिंग ड्रेस से आइडिया ले सकती हैं.
चूड़ा सेरेमनी
चूड़ा सेरेमनी में सुरभि चंदना ने गोल्डन रंग की गरारा-शरारा ड्रेस पहनी थी जिस पर सिल्वर सेक्विंस से कढ़ाई हो रखी थी. यूनीक एसेसरीज के साथ उन्होंने हैवी मेकअप किया था, बिंदी लगाई थी और बालों में जूड़ा बनाया था और कुछ बालों को आगे की ओर खुला छोड़ा था. करण की बात करें तो करण भी होने वाली वाइफ की चूड़ा सेरेमनी में नजर आए. उन्होंने भी मैचिंग का हैवी वर्क वाला कुर्ता-पायजामा सेट पहना था.
हल्दी सेरेमनी
सुरभी ने हल्दी सेरेमनी में व्हाइट और पिंक सेक्विंस वाली बकाइन शेड वाली ड्रेस पहनी थी. उन्होंने छोटे मोतियों और लटके हुए सेक्विंस के साथ हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ अपने लुक को कंपलीट किया था. करण की बात करें तो उन्होंने बेज रंग की डेकोरेट ड्रेस पहनी थी जिसने उन्हें अच्छा लुक दिया था.
संगीत
सुरभि ने संगीत में एक खूबसूरत सीक्विन्ड क्रॉप टॉप और फ्लोई केप के साथ फ्लेयर्ड पैंट पहनी थी, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं. वहीं करण ने सीक्वेंड इंडो-वेस्टर्न सेट पहना था.
मेहंदी सेरेमनी
सुरभि ने मेहंदी सेरेमनी के लिए हरे रंग का आउटफिट चुना था. उनके आउटफिट पर सीक्वेंस की काफी बारीक डिटेलिंग थी. लहंगे के साथ हैवी इयररिंग्स और नथ पहनी थी जिससे उन्हें ब्राइडल लुक मिला था. करण ने मेहंदी सेरेमनी में ग्रीन कलर का कुर्ता-जैकेट सेट पहना था जिस पर गोल्डन रंग से धागे से कबूतर और तितलियों की डिजाइन बनी हुई थी.
शादी
शादी में सुरभि ने JIGAR & NIKITA लेवल का फिरोजी और कार्नेशन गुलाबी कलर का लहंगा पहना था जिसे पिंक और सिल्वर सेक्विंस से डेकोरेट किया गया था. इस लहंगे को 70 दिनों में 1680 घंटों में तैयार किया गया था. मांग टीका, ईयररिंग्स और हैवी चोकर के कारण इसकी सुंदरता और बढ़ गई थी. करण की बात करें तो उन्होंने भी लाइट फिरोजी कलर की इंडोवेस्टर्न स्टाइल शेरवानी पहनी थी और उसके साथ व्हाइट पगड़ी कैरी की थी.





























