{“_id”:”6897b51ecbf0b5f6b70e3138″,”slug”:”water-level-reached-above-the-danger-mark-flood-gate-of-sukhna-lake-opened-chandigarh-news-c-16-pkl1091-786607-2025-08-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर, सुखना लेक का फ्लड गेट खोला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चंडीगढ़। शुक्रवार शाम को भारी बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 1163 फीट पहुंचने पर देर रात फ्लड गेट खोलना पड़ा। इस मानसून सीजन में दूसरी बार फ्लड गेट खोला गया है। इससे पहले 6 अगस्त को खोला गया था। मौजूदा समय में सुखना का जलस्तर करीब 1162.30 फीट बना है। पिछले दो दिन से पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी बारिश हो रही है। यूटी प्रशासन लेक के जलस्तर का सीसीटीवी से निगरानी रख रहा है।



























