राजोरी, जम्मू- कश्मीर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू कश्मीर में 15 नवंबर से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। इस यात्रा की शुरुआत राजोरी जिले के आदिवासी इलाकों से हुई। बाकी जिलों में 20 नवंबर से यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा का मकसद 2047 तक एक विकसित भारत के लिए कमजोर आबादी तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाना है। इसमें लोगों को आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम प्रणाम और पीएम पोषण अभियान आदि योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा। केंद्र सरकार 20 दिनों में जम्मू-कश्मीर की 4291 पंचायतों को कवर करने के लिए 107 मोबाइल आईईसी वैन दे रही है। ये यात्रा 78 शहरों से भी होकर गुजरेगी जहां लोगों को पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम मुद्रा योजना, पीएम ई-सेवा, उड़ान और वंदे भारत ट्रेन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
















![Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music Asla – Watan Sahi [Official MV] Latest Punjabi Song – K Million Music](https://i.ytimg.com/vi/sCuLojys0n4/maxresdefault.jpg)









