कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर मचे बवाल के बाद एमपी के मंत्री कुंवर विजय शाह का इस्तीफा कभी भी हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बेंगलुरु से भोपाल लौट चुके हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर
.
बताया जा रहा है कि विजय शाह के बयान से पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी नाराज है। बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर मंत्री के खिलाफ आज की तारीख में ही केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद पार्टी पर भी उनके इस्तीफा के दबाव है।
मालवा क्षेत्र के एक बीजेपी नेता ने बताया कि विजय शाह के बयान पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद संगठन की ओर से शाह को स्वयं इस्तीफा देकर विवाद को शांत करने के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो संगठन की ओर से यह संदेश भी दिया गया है कि इस्तीफे के बाद शाह या उनके समर्थकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त न हो।
जेपी नड्डा ने मांगी है प्रदेश संगठन से रिपोर्ट बता दें कि मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को संज्ञान लिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मामले पर एमपी संगठन से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद नाराज पार्टी आलाकमान ने शाह को आनन-फानन में प्रदेश मुख्यालय तलब कर लिया।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री शाह को मिलने बुलाया तो वे हवाई चप्पल में ही पार्टी कार्यालय पहुंच गए। यहां संगठन महामंत्री ने उनसे चर्चा की। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक शाह ने अपने बयान को लेकर हितानंद शर्मा से माफी मांगते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। संगठन महामंत्री से मिलने के बाद मंत्री विजय शाह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी मिले। मंत्री शाह ने अपने बयान पर संगठन महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों को सफाई दी।

हवाई चप्पल में प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। संगठन महामंत्री के बाद प्रदेश अध्यक्ष से भी मिले।
मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर माफी मांगी मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान को लेकर एक बार फिर माफी मांगी है। बुधवार को उन्होंने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया। विजय शाह ने कहा- हाल ही मेरे एक बयान से हर समाज की जो भावनाएं आहत हुई हैं, उसके लिए मैं दिल से न केवल शर्मिन्दा हूं, दुखी हूं, बल्कि माफी चाहता हूं।
हमारे देश की वो बहन सोफिया कुरैशी राष्ट्रधर्म निभाते हुए जाति और समाज से ऊपर उठकर उन्होंने जो काम किया है वो हमारी सगी बहन से भी सम्मानित हैं। हमारी सेना और हमारी सोफिया बहन के जो साथी, जिन्होंने उन बहनों का बदला लेने के लिए हिन्दुस्तान का मान सम्मान रखने के लिए और हमारे विरोधियों को धूल चटाई है। मैं उनका सम्मान करता हूं।
हाल के भाषण में मेरी इच्छा और मंशा यही थी कि उनकी बात को अच्छे से समाज के बीच में रखूं, लेकिन दुखी और विचलित मन से कुछ शब्द गलत निकल गए। जिसके कारण मैं खुद शर्मिन्दा हूं। और पूरे समाज और समुदाय से माफी मांगता हूं। बहन सोफिया और सारे मिलिट्री वालों का मैं सम्मान करता हूं। और आज हाथ जोड़कर मैं माफी चाहता हूं।

उमा भारती ने कहा- बर्खास्तगी और एफआईआर दोनों होना चाहिए इधर, इस मामले में पूर्व सीएम उमा भारती ने X पर लिखा- विजय शाह की मंत्री पद से बर्खास्तगी एवं FIR दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए। क्योंकि, उन्होंने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है।

पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर जताई नाराजगी।
जहां बयान दिया वहीं एफआईआर की संभावना विजय शाह ने सोमवार को इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में दिया था। सूत्रों की मानें तो विजय शाह पर मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मानपुर थाना क्षेत्र के रायकुंडा गांव में ही विजय शाह ने ये बयान दिया था।

इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में शाह।
घटनाक्रम पर दिल्ली बीजेपी की नजर विजय शाह के मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व की पूरी नजर है। इस मामले पर मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मप्र बीजेपी से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद बुधवार को चले पूरे घटनाक्रम विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली पूरी नजर रखे हुए है। हाईकोर्ट के स्वत: संज्ञान लेकर दिए गए एफआईआर के आदेश की जानकारी भी केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंची है।
सीएम के भोपाल पहुंचते ही हो सकता है फैसला सीएम डॉ मोहन यादव आज बुधवार को बैंगलुरू के दौरे पर थे। वे भोपाल पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि कभी भी मंत्री शाह के मामले में फैसला हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें –
मंत्री शाह के खिलाफ थाने पहुंची कांग्रेस, पुलिस से बहस:महिला आयोग ने बयान को बताया अपमानजनक

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान के मामले में कांग्रेस नेता मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर कराने भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे। यहां एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित उन्हें समझाया। इसके बाद जीतू पटवारी के आवेदन पर रोजनामचा में शिकायत दर्ज कर ली गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने X पर लिखा- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अस्वीकार्य हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
MP के मंत्री का कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान: शाह बोले- जिन्होंने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर ऐसी-तैसी कराई
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा- जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, मोदी जी ने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करा दी। यह बयान शाह ने रविवार को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित हलमा कार्यक्रम में दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कर्नल सोफिया पर बयान को लेकर मंत्री को फटकार:हवाई चप्पल में भागकर बीजेपी मुख्यालय पहुंचे; बोले-दुखी मन से कहा था,माफी मांगता हूं
मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए बयान पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मामले पर एमपी संगठन से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नाराज पार्टी आलाकमान ने शाह को आनन-फानन में प्रदेश मुख्यालय तलब कर लिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
























