
मोगा के गांव डाला में बुधवार रात एक बजे अचानक घर के छत गिरने से घर में सो रही एक महिला समेत तीन बच्चे जख्मी हो गए। जख्मियों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ग्रामीण गुरबिंदर सिंह ने बताया कि छत गिरने की आवाज हमें सुनाई दी तो हम लोग तुरंत दौड़े और छत के नीचे दबे हुए परिवार को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दाखिल जख्मी महिला गुरमीत कौर बताया कि हादसे के वक्त उनके पति गुरमेल सिंह के साथ तीन और बच्चे सो रहे थे। छत गिरने से सभी गंभीर जख्मी हो गए हैं। एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया है।

























