
चार दिन पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आप का झाड़ू थामने वाले वार्ड नंबर 18 के पार्षद रामपाल उप्पल शहर फगवाड़ा के दूसरे मेयर बन गए हैं। निगम की दूसरी हाउस मीटिंग में रामपाल उप्पल को मेयर घोषित किया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 14 के बसपा पार्षद तेजपाल बसरा को सीनियर डिप्टी मेयर और वार्ड 16 से आप पार्षद विपन सूद विक्की को डिप्टी मेयर चुना गया।





























