
बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ अब कर्मचारियों की पत्नियां और बच्चे सड़क पर उतर गए हैं। उनका कहना है कि घर उजड़ रहा है, अब सड़क पर उतरना ही आखिरी रास्ता बचा है। शनिवार को सेक्टर-17 के प्लाजा में एक कैंडल मार्च निकला, जिसमें गांव के लोगों व कई किसान संगठनों ने भी समर्थन देते हुए हिस्सा लिया। सभी ने लोगों से अपील की है कि वह बिजली बचाने की मुहिम में शामिल हों।




























